Move to Jagran APP

By Election In Mainpuri: ड‍िप्‍टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- खिसक रही है जमीन

मैनपुरी लोकसभा सीट पर पांच द‍िसंबर को होने वाले उपचुनाव में भाजपा क‍िसी भी हालत में कमल खिलाना चाहती है। सपा प्रत्‍याशी ड‍िंपल यादव के समर्थन में जहां अख‍िलेश और श‍िवपाल मैदान में हैं वहीं भाजपा प्रत्‍याशी रघुराज सिंह शाक्य उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज हुंकार भरी।

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj MishraPublished: Thu, 01 Dec 2022 03:32 PM (IST)Updated: Thu, 01 Dec 2022 03:32 PM (IST)
By Election In Mainpuri: ड‍िप्‍टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- खिसक रही है जमीन
By Election In Mainpuri: मैनपुरी में जनसभा को संबोध‍ित करते ड‍िप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

इटावा, जेएनएन। By Election In Mainpuri मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के समर्थन में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ऊसराहार के रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा में समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव की जमीन खिसक रही है। चाचा शिवपाल सिंह यादव जसवंतनगर व इटावा का अपने आप को मिनी मुख्यमंत्री मानते थे पर अब सुरक्षा हटने से बिलबिला रहे हैं। अभी तो जांच चल रही है। दोषी पाए जाने पर हो सकता है चाचा भतीजे दोनों की जिंदगी जेल में ही बीते।

loksabha election banner

सपा ने कन्‍नौज में डिंपल को ज‍िताने के ल‍िए क‍िया था सत्‍ता का दुरुपयोग

केशव मौर्य ने सपा पर हमलावार होते हुए कहा क‍ि यहां जिला पंचायत में भ्रष्टाचार, ब्लाक में भ्रष्टाचार व्याप्त है इसकी भी जांच होगी। केशव बोले आज जब भूमाफियाओं पर कार्रवाई हो रही है तो इन्हें दर्द हो रहा है। कह रहे हैं कि भाजपा प्रशासन का दुरुपयोग कर रही है। जब सपा सत्ता में थी तो प्रशासन का दुरुपयोग कर कन्नौज से डिंपल यादव को जिता दिया गया था।

भाजपा से विभीषणों को निकालकर भगवान राम की सेना तैयार- केशव मौर्य

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोगों से अपील की कि सभी लोग ताकत लगाकर जसवंतनगर विधान सभा में कमल खिला दें हम डिप्टी सीएम की हैसियत से यहां रहेंगे। रघुराज शाक्य के समर्थन में यहां बड़ी संख्या में लोग आए हैं मैं इन्हें प्रणाम करता हूं। उन्होंने क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह को धन्यवाद दिया कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में विभीषणों को निकालकर भगवान राम की सेना तैयार की है जो विजय दिलाएगी।

समाजवादी पार्टी ने द‍िया हम को धोखा- रघुराज शाक्य

भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य ने कहा कि हमने समाजवादी पार्टी को धोखा नहीं दिया है। धोखा हमें दिया गया है। पहले 2017 में फिर 2022 में अकेला छोड़ दिया गया। इस अवसर पर मंत्री अजीतपाल, रामकेश निषाद, सदर विधायक सरिता भदौरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.