लोकतंत्र सेनानी राम नरायन गुप्ता का निधन
जागरण संवाददाता, इटावा : लोकतंत्र सेनानी एवं प्रेस क्लब के अध्यक्ष रामनरायन गुप्ता का गुरुवार की
जागरण संवाददाता, इटावा : लोकतंत्र सेनानी एवं प्रेस क्लब के अध्यक्ष रामनरायन गुप्ता का गुरुवार की रात नोएडा के अस्पताल में निधन हो गया। वे 86 वर्ष के थे। शुक्रवार को दोपहर में उनका अंतिम संस्कार यमुना तट पर किया गया। उनके बड़े पुत्र अनिल कुमार गुप्ता ने चिता को मुखाग्नि दी।
इस अवसर पर सपा संरक्षक मुलायम ¨सह यादव के भाई राजपाल ¨सह यादव, सदर विधायक सरिता भदौरिया, सांसद प्रतिनिधि गोपाल मोहन शर्मा, पूर्व विधायक अशोक दुबे, पूर्व पालिका चेयरमैन फुरकान अहमद, मनोज पोरवाल, अन्नू गुप्ता, प्रधानाचार्य डा. आनंद, कैलाश यादव, सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अतुल आक्रोश, भाजपा नेता नवल शुक्ला, जिलाध्यक्ष उदयभान ¨सह यादव मौजूद रहे।
जिला प्रशासन की ओर से सीओ सिटी एसएन वैभव पांडेय व कोतवाल राकेश भारती ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके शोक में रेल बाजार की दुकानें बंद रहीं।