विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली और छठ पूजा के लिए दिल्ली से सुपौल के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 1 अक्टूबर से होगी शुरुआत

Published: Sun, 13 Sep 2026 12:21 PM (IST)

दीपावली और छठ पूजा के लिए दिल्ली-सूपौल स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा, जिसका ठहराव इटावा में होगा। ।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. दिल्ली-सूपौल स्पेशल ट्रेन का संचालन दीपावली-छठ के लिए।

  2. इटावा में होगा ठहराव, यात्रियों को मिलेगा लाभ।

  3. 1 अक्टूबर से 28 नवंबर तक 59 दिनों तक चलेगी।

जागरण संवाददाता, इटावा। एक अक्टूबर 2026 से इटावा को मिलेगी एक नई स्पेशल ट्रेन मिलने जा रही है। इस ट्रेन के संचालन से दीपावली व छठ पूजा के दौरान दिल्ली से इटावा व बिहार तक जाने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।

दिल्ली से इस ट्रेन का संचालन एक अक्टूबर से 28 नवंबर तक 59 दिनों तक रहेगा। जबकि सुपौल से दिल्ली के बीच यह ट्रेन 3 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी।

दिल्ली से आने का समय सुबह 4 बजकर 35 मिनट रहेगा। जबकि सुपौल से इसके आने का समय सुबह आठ बजकर दस मिनट पर पहुंचेगी। इस ट्रेन के दीपावली पर्व के दौरान चलाए जाने से जनपद के साथ आसपास के जनपद औरैया, जालौन, भिड़, ग्वालियर के लोगों को दिल्ली व बिहार जाने के लिए लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें- जेवर एयरपोर्ट के पास बनेगी नई इंडस्ट्रियल सिटी, किसानों को सर्किल रेट से 4 गुना तक मिल सकती है जमीन की कीमत