भाजपा का विरोध करने की हिम्मत सिर्फ प्रसपा में:शिवपाल
हजागरण संवाददाता इटावा प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सपा नेतृत्व का नाम लिए बगैर करारा हमला किया। उनका कहना है कि जसवंतनगर की जनता मेरा चुनाव लड़ेगी इस प्रदर्शन से स्पष्ट हो गया है जनता किसके साथ है
जागरण संवाददाता, इटावा : प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सपा नेतृत्व का नाम लिए बगैर करारा हमला किया। उनका कहना है कि जसवंतनगर की जनता मेरा चुनाव लड़ेगी, इस प्रदर्शन से स्पष्ट हो गया है जनता किसके साथ है, नेताजी मुलायम सिंह यादव को भी मेरा प्रचार करना चाहिए। जो लोग मुझ पर भाजपा से मिले होने का आरोप लगाते थे उनकी असलियत खुलकर सामने आ गई कि भाजपा से वे किस स्तर तक मिले हुए हैं। ऐसे लोग जनता के लिए कभी संघर्ष नहीं कर सकते हैं। प्रसपा सुप्रीमो शिवपाल सिंह यादव शहर में करीब तीन किमी की दूरी में सरकार के खिलाफ निकले जुलूस से गदगद नजर आए। कचहरी के पास डायट पर धरना-प्रदर्शन सभा को संबोधित करते हुए भाजपा को झूठों की पार्टी बताते हुए कहा कि जनता हर बार राष्ट्रवाद के जुमले में नहीं फंसेगी। धरातल पर बदतर हालात हैं, बेरोजगारी निरंतर बढ़ रही है, भ्रष्टाचार और महंगाई चरम पर है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। उन्होंने एसएसपी, सीएमओ, एडीएम तथा कई तहसीलदारों व थानेदारों के नाम लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने वाहन और बिजली चेकिग को वसूली का माध्यम बताते हुए कहा हर वर्ग की जनता दुखी है। उन्होंने ऐलान किया कि जहां अन्याय-अत्याचार हो जनता धरना-प्रदर्शन शुरू कर दे हम तो मौके पर आ ही जाएंगे।
सभा को पूर्व मंत्री रामसेवक यादव गंगापुरा, प्रसपा राष्ट्रीय महासचिव रामनरेश यादव मिनी, राष्ट्रीय प्रवक्ता गौतम राणे, पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, पूर्व विधायक सुखदेवी वर्मा आदि ने संबोधित किया। संचालन प्रमुख महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता ने किया। समापन बेला पर प्रसपा जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने 18 सूत्रीय मांगों का राष्ट्रपति-राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट सत्येंद्र नाथ शुक्ल को सौंपा। प्रदर्शन में लोकसभा प्रत्याशी रहे शंभुदयाल दोहरे, शहर अध्यक्ष इदरीश अंसारी, आलोक दीक्षित, धीरेंद्र यादव, रामप्रकाश चित्रवंशी, अनवार हुसैन, कामिल कुरैशी आदि ने सक्रिय सहयोग किया।