Move to Jagran APP

गोवंश ने बर्बाद की फसल, किसान ने सदमे से दम तोड़ा

संवादसूत्र सरसईनावर कस्बा सरसईनावर निवासी एक किसान की मृत्यु हो गई। परिजन के मुताबिक बेसहारा गोवंश द्वारा फसल को बर्बाद करने से किसान तनाव में था। शनिवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे सदमे से उसने दम तोड़ दिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Sep 2019 10:55 PM (IST)Updated: Sun, 08 Sep 2019 06:22 AM (IST)
गोवंश ने बर्बाद की फसल, किसान ने सदमे से दम तोड़ा
गोवंश ने बर्बाद की फसल, किसान ने सदमे से दम तोड़ा

संवाद सूत्र, सरसईनावर (इटावा) : कस्बा सरसईनावर निवासी एक किसान की मृत्यु हो गई। परिजनों के मुताबिक बेसहारा गोवंश द्वारा धान की दो बीघा फसल बर्बाद करने से वह तनाव में था। शनिवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे सदमे से उसने दम तोड़ दिया। रामू की धान की फसल थी और कुल दो बीघा खेती उसके पास थी।

loksabha election banner

परिजन के मुताबिक रामू पुत्र नाथूराम शनिवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे खेतों से घूमकर अपने घर आए और फसल को लेकर कुछ कहते हुए चारपाई पर गिर गए और जब तक कुछ समझ पाते उसने दम तोड़ दिया। मोहित प्रजापति, विपिन शाक्य, अमन, विमल दिवाकर तथा संतोष कुमार समेत अन्य लोगों ने बताया कि रामू के घर पर छह सितंबर को राधा अष्टमी मनाई गई थी। जिसमें उसका छोटा भाई राजकिशोर मौजूद रहा था। इस कारण खेत पर रखवाली के लिए परिवार से कोई नहीं जा सका था। ऐसे में फसल को बेसहारा गोवंश ने काफी हद तक बर्बाद कर दिया था। शनिवार की सुबह करीब पांच बजे रामू खेतों पर गया था। घर लौटते में उसने रास्ते में मिले ग्रामीणों से बेसहारा गोवंश पर अंकुश लगाने की जाने बात कही थी। कुछ दिनों पहले ग्राम कठौतिया निवासी महेश चंद्र की फसल बर्बादी के सदमे से हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.