Move to Jagran APP

कोरोना योद्धाओं का हुआ सम्मान

जागरण संवाददाता इटावा ब्राह्मण समाज महासभा की महिलाओं ने पुलिस लाइन जाकर महिला पुलिस का कोरोना योद्धाओं के रूप में सम्मान करके उनका उत्साहवर्धन किया। महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता शर्मा तथा जिला मंत्री कल्पना शर्मा ने कोविड-19 महामारी में निरंतर ड्यूटी कर रही महिला सिपाही ममता हिमानी तथा अनीता तिवारी को पु

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 May 2020 05:39 PM (IST)Updated: Fri, 22 May 2020 06:35 PM (IST)
कोरोना योद्धाओं का हुआ सम्मान

जागरण संवाददाता, इटावा : ब्राह्मण समाज महासभा की महिलाओं ने पुलिस लाइन जाकर महिला पुलिस का कोरोना योद्धाओं के रूप में सम्मान करके उनका उत्साहवर्धन किया। महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता शर्मा तथा जिला मंत्री कल्पना शर्मा ने कोविड-19 महामारी में निरंतर ड्यूटी कर रही महिला सिपाही ममता, हिमानी तथा अनीता तिवारी को पुलिस लाइन जाकर सम्मानित किया। महासभा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कल्पना वशिष्ठ, जिलाध्यक्ष अतुल शर्मा, अर्चना त्रिपाठी आदि ने इस कार्य की सराहना की। श्रीसचिन स्वरूप मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव एके सक्सेना पूर्व सेवायोजन अधिकारी ने नुमाइश चौराहा स्थित सफाई कर्मचारियों व पुलिसबल को सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया। सफाई नायक नरेश, अशोक प्रथम, अशोक द्वितीय के नेतृत्व में सफाई कर्मी राजेश, संजू, गोलू, अनिल, आशा, विष्णु, चुन्नी लाल, ममता, संजय का सम्मान किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल, कर्मचारी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव यादव, अतुल कुमार पूर्व जज जिला उपभोक्ता फोरम, सत्यनारायण त्रिपाठी, बबलू शुक्ला, राजेश त्रिवेदी, पवन यादव मौजूद रहे। इकदिल : सामाजिक संगठन सेवाश्रम के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कोरोना संकट में समाज की सेवा कर रहे इकदिल नगर पंचायत के आधा सैकड़ा सफाई कर्मियों को सम्मानित कर उन्हें खाद्य पदार्थ वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार भी मौजूद रहे। सेवाश्रम प्रमुख चौ. अमित त्रिपाठी एडवोकेट के नेतृत्व में सेवाश्रम के महामंत्री डॉ. सुशील सम्राट, राजवीर पांडेय उर्फ राजू, मुकेश चौधरी, अवधेश चतुर्वेदी, कुंदन लाल सागर, जगदीश बाथम आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.