कालिका मुहाल में दुकानों का होगा निर्माण
संवादसूत्र, बकेवर : नगर पंचायत लखना द्वारा कालिका मुहाल में सब्जी मंडी के बाहर सड़क के कि
संवादसूत्र, बकेवर : नगर पंचायत लखना द्वारा कालिका मुहाल में सब्जी मंडी के बाहर सड़क के किनारे दुकानों का निर्माण कार्य कराने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा शुक्रवार को भूमि पूजन किया गया।
कालिका मुहाल स्थित सब्जी मंडी के बाहर पक्की दुकानों को नगर पंचायत द्वारा बनवाए जाने के लिए चेयरमैन डा. समीर प्रकाश त्रिपाठी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा जो दुकानें जिसकी हैं जो अभी काबिज हैं। पक्की दुकानें बनने के बाद उनको ही आवंटित की जाएंगी। कोई दुकान अदला बदली नहीं की जाएगी। इसके साथ ही इन दुकानों को बनवाने के लिए नगर पंचायत बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से सभासदों द्वारा प्रस्ताव पारित कर लिया गया है। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि सौरभ त्रिपाठी, सभासद सुनील चक, रेखा कुशवाहा, रजनी त्रिपाठी, आफताब अहमद, दिनेश यादव, मंजू देवी, नीता दुबे, संतोष पोरवाल, सूरज बाथम के अलावा नगर पंचायत कर्मी विपिन कुमार, रोहित ¨सह, उपेन्द्र यादव, गौरव यादव के अलावा जेई राजेश दीक्षित, ठेकेदार अरुण यादव कल्लू, मुन्ना चौहान आढ़ती, राजीव चौहान, गुट्टे जैन, जिलेदार त्रिपाठी, मनोज तिवारी, राजू कुशवाहा, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष संजीव त्रिपाठी, संजय खां, सानू राइन सहित अन्य कस्बा के लोग उपस्थित रहे। पूजन धर्मेन्द्र दीक्षित द्वारा कराया गया।