पॉलीटेक्निक स्कूल में तीन छात्राएं बीमार
जागरण संवाददाता, इटावा : पॉलीटेक्निक कॉलेज में दो दिन से बीमार छात्राओं को जिला अस्पताल लाक
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 09:05 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 09:05 PM (IST)
जागरण संवाददाता, इटावा : पॉलीटेक्निक कॉलेज में दो दिन से बीमार छात्राओं को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है।
काजल पुत्री प्रेमदास निवासी विजयनगर विद्यालय में ही शुक्रवार की शाम अचानक बीमार हो गयी, जिसे उसके सहपाठियों द्वारा जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल में उपचार के समय उसकी सहपाठी रुचि गुप्ता पुत्री संजीव गुप्ता को चक्कर आने लगे और वह भी जिला अस्पताल में गिर पड़ी। शनिवार को कॉलेज में ही रहने वाली केतकी पुत्री सीताशरण अचानक कॉलेज में बीमार हो गयी। उसको जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसे सैफई मेडिकल कालेज भेज दिया गया। डाक्टर बीमारी के संबंध में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बता सके हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें