Move to Jagran APP

एकात्म मानववाद की प्रतिमूर्ति थे दीन दयाल

जासं, इटावा : दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए। पुराना शह

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Sep 2018 07:05 PM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 07:05 PM (IST)
एकात्म मानववाद की प्रतिमूर्ति थे दीन दयाल
एकात्म मानववाद की प्रतिमूर्ति थे दीन दयाल

जासं, इटावा : दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए। पुराना शहर के बूथ पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता एवं सभासद शरद वाजपेयी ने दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर तिलक लगाकर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि हमें उदारता, राष्ट्रीयता एवं एकात्म मानववाद की प्रेरणा लेनी हो तो दीनदयाल उपाध्याय से बड़ा दूसरा नाम और कोई नहीं हो सकता। जिला संयोजक नगरीय निकाय प्रकोष्ठ जयप्रकाश जैन, नगर महामंत्री राजेंद्र वर्मा, शिव हरी दीक्षित, नगर उपाध्यक्ष मनोज चक ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता शिव हरी दीक्षित ने, संचालन जयप्रकाश जैन ने किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता अर¨वद दीक्षित, सोमेश अवस्थी, नगर मंत्री सोनल यादव, मुकेश दीक्षित, विवेक अग्रवाल, लालू शंखवार, नितिन शंखवार, अर्पित गुप्ता, आकाश सहित कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। इसी क्रम में नारायण कालेज ऑफ साइंस एंड आ‌र्ट्स के टैगोर ऑडीटोरियम में आयोजित समारोह में दीन दयाल उपाध्याय के जन्म दिवस को उल्लास से मनाया गया। उनके जीवन दर्शन पर एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। विद्यालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी इं. अंकित तिवारी ने कहा कि दीनदयाल एक ऐसी शख्सियत थे जिन्होंने अपनी विचार धारा से समाज को एक दिशा प्रदान की। वे हमेशा वसुधैव कुटुम्बकम की भावना में विश्वास रखते थे। प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने दीन दयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। प्राचार्य एनजीआई राजू ¨सह व प्राचार्य बीटीसी योगेश दुबे व एनजीआई के उप प्राचार्य डॉ. आशीष त्रिपाठी व बीटीसी बीबीए बीएससी के समस्त स्टाफ के शिक्षकगण मौजूद रहे। संचालन नेहा ¨सह ने किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.