आम लोगों की समस्याओं से प्रशासन अंजान
जागरण संवाददाता, इटावा : राष्ट्रीय लोकतांत्रिक समिति ने प्रशासन पर आम लोगों के साथ सौतेला व्य
जागरण संवाददाता, इटावा : राष्ट्रीय लोकतांत्रिक समिति ने प्रशासन पर आम लोगों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए छह सूत्रीय मांगों को पूरा करने पर जोर दिया है। मांगे पूरी न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी भी दी गई है।
समिति के प्रदेश अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने बताया कि समिति की बैठक की गई तो अधिकतर साथियों ने कई सालों से समस्याओं से निजात न मिलने को लेकर आक्रोश प्रकट किया। इसमें ग्रामीण बस सेवा संचालित कराने, पक्का बाग तिराहा पर प्रशासन की शह पर व्याप्त अतिक्रमण, विकास कालोनी में सड़कों और नालियों की बदतर हालत, नगरपालिका में जारी अवैध वसूली सहित अन्य कई समस्याओं को लेकर विस्तार से जानकारी दी। इसी के साथ एससी-एसटी एक्ट में फर्जी तरीके से फंसाए गए परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की अपील की गई। बैठक में कुलदीप चौधरी, प्रीती दुबे, पंकज चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे। इस संबंध में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा गया है।