जायंटस सहेली ने राहगीरों को झोले बांटे
जासं, इटावा : जायंट्स ग्रुप ऑफ इटावा सहेली के सदस्यों द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण बचाओ अभियान
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 07:01 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 07:01 PM (IST)
जासं, इटावा : जायंट्स ग्रुप ऑफ इटावा सहेली के सदस्यों द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत नगर पालिका के ईओ अनिल कुमार के साथ बाजार रैली निकाली। नगर पालिका से राजागंज चौराहा होकर बलदेव चौराहा, तहसील चौराहा, पक्की सराय से नगर पालिका आकर रैली संपन्न हुई। जिसमें राह चलते लोगों और दुकानों की पॉलीथिन लेकर कपड़े के झोले बांटे। अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने पॉलीथिन न लेने की सलाह दी। रैली में संगीता अग्रवाल, क्षमा दीक्षित, पारुल दीक्षित, उमा अग्रवाल, श्रुति अग्रवाल, अलका अग्रवाल, कमलेश शर्मा, गुरु प्रेम प्यारी जादौन, बीनू अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, विनीता गुप्ता आदि शामिल रहीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें