Move to Jagran APP

10 दिन बाद हुई बारिश से मौसम हुआ सुहाना

जागरण संवाददाता, इटावा : 10 दिन बाद शुक्रवार को बारिश होने से उमस से छटपटा रहे जनजीवन

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 07:30 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 07:30 PM (IST)
10 दिन बाद हुई बारिश से मौसम हुआ सुहाना
10 दिन बाद हुई बारिश से मौसम हुआ सुहाना

जागरण संवाददाता, इटावा : 10 दिन बाद शुक्रवार को बारिश होने से उमस से छटपटा रहे जनजीवन को राहत मिल गई। तापमान में भी गिरावट हुई, चार दिन पूर्व उमस और तपिश से दोपहर के समय अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गया था। सुबह से मौसम में परिवर्तन होने से गिरावट हुई इसके तहत सुबह न्यूनतम 25 तो दोपहर में अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश बंद होने से वातावरण में उमस और तपिश का प्रभाव बढ़ गया था। इससे सबसे ज्यादा दिक्कत दोपहर से देर शाम तक महसूस की जा रही थी। शाम ढलते ही मच्छरों तथा अन्य कीट पतंगों की भरमार से लोगों का जीना दुश्वार बना हुआ था। सुबह मौसम में परिवर्तन हुआ ठंडी हवा के साथ घने बादल छा गए, पूर्वाह्न 11 बजे हल्की बारिश शुरू हो गई जो करीब एक घंटे बाद बंद हुई। इसके पश्चात हल्की धूप भी निकली लेकिन हवा चलने से उमस व्याप्त नहीं हुई। शाम होने पर करीब एक घंटे तक बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। बारिश के दौरान वाहनों का आवागमन थमा रहा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.