तहसील स्तरीय खेलकूद समारोह में खूब दौड़े सौरव और रश्मि
संवाद सूत्र, ऊसराहार : तहसील स्तरीय युवक समारोह में खूब दौड़े सौरव और रश्मि। दोनों ने ता
संवाद सूत्र, ऊसराहार : तहसील स्तरीय युवक समारोह में खूब दौड़े सौरव और रश्मि। दोनों ने ताखा तहसील में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि भाला फेंक प्रतियोगिता में आरती और रचना ने बाजी मारी। ताखा क्षेत्र के चौधरी जवाहर ¨सह इंटर कॉलेज सुतियानी में 5 वां तहसील युवक समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी ताखा सत्य प्रकाश ने दौड़ प्रतियोगिता के प्रतियोगियों को हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए पूर्व विधायक महेंद्र ¨सह यादव ने कहा स्वस्थ जीवन के लिए स्वास्थ्य का स्वस्थ होना बहुत आवश्यक है। व्यक्ति के लिए निरोगी काया ही उसके लिए सबसे बड़ी माया है। निरोगी काया के लिए सबसे बेहतर उपाय क्रीड़ा प्रतियोगिता है। खेल खेल में खेले गए खेल से व्यक्ति के रक्त का संचार स्वस्थ रूप से होता है। तहसील स्तरीय प्रतियोगिता में ताखा क्षेत्र के लाला सियाराम इंटर कॉलेज सरसईनावर, चौधरी जवाहर ¨सह इंटर कॉलेज सुतियानी, बलवंत ¨सह शहीद इंटर कॉलेज नगरिया यादवान, श्रीमती इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज खरगपुर सरैया, जिला पंचायत सरसई नावर, शांति निकेतन पब्लिक स्कूल कुदरैल, पंडित बाबूराम मिश्रा आदर्श इंटर कॉलेज बम्हनीपुर, विद्यावती इंटर कॉलेज पालन अड्डा के विद्यार्थियों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। सीनियर बालक की दौड़ में सरसईनावर के सौरभ ने प्रथम स्थान, पालन अड्डा के राहुल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका सौ मीटर दौड़ में सरसईनावर की रश्मि ने प्रथम एवं सुतियानी की रश्मि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक सौ मीटर दौड़ में सुतियानी के रोहित ने प्रथम एवं नगरिया यादवान के अनुज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका सौ मीटर दौड़ में ¨प्रसी जिला पंचायत सरसईनावर ने प्रथम एवं नगरिया यादवान की सुलोचना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालक सौ मीटर दौड़ में गगन कुमार सुतियानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि अनुज कुमार सरसईनावर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक भाला फेंक में सुतियानी के सौरभ ने प्रथम एवं शांति एवं नितिन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका भाला फेंक में नगरिया यादव की आरती ने प्रथम एवं रचना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक भाला फेंक में रोहित कुमार ने प्रथम एवं कुदरैल के वीर भान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर भाला फेंक में रोहिणी ने प्रथम एवं बम्हनीपुर की अनिशा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आयोजित समारोह में विद्यालय के प्रबंधक कृष्ण मुरारी यादव टीटू यादव एवं धर्मेंद्र यादव के अलावा अन्य विद्यालयों के प्रधानाचार्य में आनंद कुमार घनश्याम शर्मा प्रदीप कुमार ब्रजराज ¨सह, मनोज कुमार त्रिपाठी के अलावा क्रीड़ा प्रभारी र¨वद्र कुमार सहित अन्य कीड़ा प्रभारी भी मौजूद रहे।