फसल अवशेष प्रबंधन के तरीके बताए
संवाद सहयोगी, भरथना : प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फार इन सींटू मैनेजमेंट योजनांतर्ग
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 05:49 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 05:49 PM (IST)
संवाद सहयोगी, भरथना : प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फार इन सींटू मैनेजमेंट योजनांतर्गत न्याय पंचायत स्तरीय कृषक प्रशिक्षण एवं गोष्ठी उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय के सभागार में किया गया। जिसमें कृषि विशेषज्ञों व कृषि रक्षा अधिकारियों द्वारा किसानों को कृषि संबंधित जानकारी दी गई। कृषि अधिकारियों द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन हेतु व सुधरे हुए कृषि यंत्रों के बारे में किसानों को जानकारी देते हुए बताया गया कि उन पर 50 प्रतिशत अनुदान कृषि विभाग द्वारा दिया जा रहा है। गोष्ठी के दौरान विषय वस्तु विशेषज्ञ जयप्रकाश, सहायक कृषि अधिकारी हरिशचन्द्र तिवारी, सहायक कृषि रक्षा अधिकारी राजेन्द्र ¨सह, प्रभारी राजकीय कृषि बीज भंडार नन्दकिशोर मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें