स्वच्छता प्रहरियों को आज सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री
जागरण संवाददाता, इटावा : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छ
जागरण संवाददाता, इटावा : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती के साथ आएंगे। वे स्वच्छता प्रहरियों को सम्मानित करेंगे जिन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत गांव-गांव जाकर लोगों को शौचालय का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया था। रविवार को जनपद के करीब दो दर्जन विद्यालयों के 5500 स्वच्छता प्रहरियों को बुलाया गया है। सभी को प्रात: साढ़े 10 बजे तक पंडाल में पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ-साथ स्कूलों के प्रधानाचार्यों व शिक्षकों को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शनिवार को दिन भर तैयारियां चलती रहीं। शाम को जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी, सीडीओ पीके श्रीवास्तव के साथ महोत्सव पंडाल की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। मंच पर मुख्यमंत्री के लिए सफेद सोफे डाले जा रहे हैं। पूरे पंडाल को भगवा कलर में रंग दिया गया है। पुलिस विभाग द्वारा दिन भर ड्यूटी लगाने का काम किया जाता रहा। एसपी सिटी रामयश ¨सह व एसपी ग्रामीण रामबदन ¨सह ने पुलिस की तैयारियों का जायजा लिया। लगभग 100 करोड़ की योजनाओं का होगा लोकार्पण मुख्यमंत्री द्वारा जनपद की तीन विधान सभाओं के 100 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। इनमें बम्हनीपुर पेयजल योजना, सरसईनावर ग्रामीण पेयजल योजना, सैफई बस डिपो, विद्युत उपकेंद्र हवाई पट्टी, ताखा, इटावा विधान सभा, जसवंतनगर विधान सभा व भरथना विधान सभा के निर्माण कार्य भी शामिल हैं। इसके साथ-साथ लोक निर्माण विभाग व जल निगम के कार्यों का शिलान्यास भी किया जाएगा। कई योजनाओं के लाभार्थियों को भी प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वयं सहायता समूह को किट का वितरण आदि शामिल हैं। देर शाम तक चलती रहीं तैयारियां मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर देर शाम तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा। मुख्यमंत्री के पंडाल में प्रवेश करते ही विकास कार्यों की विभाग बार एक फोटो गैलरी बनाई गई है। यहां पर सभी विभागों ने अपने विकास कार्यों का ब्यौरा दिया है। इसके साथ-साथ ब्लाक बढ़पुरा क्षेत्र में भी सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है। यहां पर मुख्यमंत्री औचक निरीक्षण के लिए जा सकते हैं। जिला अस्पताल, बीएसए कार्यालय को पहले ही रंगाई-पुताई करके नया कर दिया गया है। ¨सचाई विभाग से महोत्सव पंडाल को जाने वाले रास्तों पर शनिवार को स्वच्छ भारत मिशन के श्लोगन नए कलर में लिखे गए। सड़कों की सफाई के लिए नगर पालिका रात दिन एक किए हुए है।