Move to Jagran APP

खतरे के निशान के करीब बढ़ रहा चंबल का जलस्तर

संवादसूत्र उदी चंबल नदी का जल स्तर शुक्रवार की शाम से बढ़ता हुआ शनिवार की शाम तक खतरे के निशान के करीब पहुंच गया। शाम 6 बजे तक 121.90 मीटर पर जल स्तर पहुंच गया। कोटा बैराज से 3 लाख क्यूसेक मीटर पानी छो

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Sep 2019 09:48 PM (IST)Updated: Sun, 15 Sep 2019 06:26 AM (IST)
खतरे के निशान के करीब बढ़ रहा चंबल का जलस्तर

संवादसूत्र, उदी : चंबल नदी का जलस्तर लगातार खतरे के निशान के करीब बढ़ रहा है। शनिवार शाम छह बजे नदी का जलस्तर 121.90 मीटर पर पहुंच गया। आशंका जताई जा रही है कि रविवार को दिन में नदी खतरे के निशान 122 मीटर को पार कर सकती है। यदि ऐसा हुआ तो क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों में बाढ़ के हालात बन जाएंगे।

loksabha election banner

केंद्रीय जल आयोग उदी के स्थल प्रभारी शहजादे खान ने बताया कि कोटा बांध से तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इस वजह से यहां चंबल नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि प्रति घंटे 15 से 20 सेमी जल में इजाफा हो रहा है। रविवार को दिन में जलस्तर खतरे के निशान को पार कर सकता है। इससे पहले 18 अगस्त को भी नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर 124.38 मीटर पर पहुंच गया था।

दो दर्जन गांवों को खतरा

चंबल नदी में लगातार जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों के सामने बाढ़ का संकट गहरा गया है। सदर तहसील प्रशासन ने लेखपालों को अलर्ट कर दिया है। आधा दर्जन बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। एसडीएम सदर सिद्धार्थ ने बताया कि चंबल नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। खाद्य विभाग को खाद्य आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। दो नावों की व्यवस्था भी की गई है, ताकि जरूरत पड़ने पर बचाव कार्य किया जा सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.