Move to Jagran APP

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कारों का चलना शुरू

संवाद सूत्र बरालोकपुर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पिछले चार दिनों से कारों सहित प्रवासियों को लेकर जा रहे वाहनों पर लगा प्रतिबंध शनिवार को कारों से हटा लिया गया। अब कारों के साथ-साथ माल लदे ट्रकों व इमरजेंसी वाहनों को रात्रि में निकलने की इजाजत दी गई है। बाकी सभी वाहनों को रोका जा रहा है। यात्री वाहनों पर प्रतिबंध आगरा से लखनऊ जाने वाली लेन पर लगाया गया था। इस लेन पर बड़ी संख्या में प्रवासियों सहित अन्य वाहन गुजर रहे थे। चौपुला कट प्वाइंट पर पिछले चार दिनों से सीओ सै

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 May 2020 06:21 PM (IST)Updated: Sat, 23 May 2020 06:21 PM (IST)
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कारों का चलना शुरू
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कारों का चलना शुरू

संवाद सूत्र, बरालोकपुर : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पिछले चार दिनों से कारों सहित प्रवासियों को लेकर जा रहे वाहनों पर लगा प्रतिबंध शनिवार को कारों से हटा लिया गया। अब कारों के साथ-साथ माल लदे ट्रकों व इमरजेंसी वाहनों को रात्रि में निकलने की इजाजत दी गई है। बाकी सभी वाहनों को रोका जा रहा है। यात्री वाहनों पर प्रतिबंध आगरा से लखनऊ जाने वाली लेन पर लगाया गया था। इस लेन पर बड़ी संख्या में प्रवासियों सहित अन्य वाहन गुजर रहे थे। चौपुला कट प्वाइंट पर पिछले चार दिनों से सीओ सैफई चंद्रपाल सिंह के साथ थानाध्यक्ष चौबिया जीवाराम यादव वाहनों को रोकने में लगे हुए थे और दो कतारों में वाहनों को खड़ा किया जा रहा था। सीओ सैफई चंद्रपाल सिंह ने बताया कि शासन से नए आदेश मिलने के बाद अब कारों को नहीं रोका जाएगा। कारों का चलना रात में शुरू हो गया है। प्रवासी मजदूरों वाली गाड़ियों को रोका जाएगा। वे चाहे किसी भी गाड़ी पर हों। यात्रियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। एक्सप्रेस-वे पर नहीं चलेंगे दो पहिया व तीन पहिया वाहन आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर लगातार हो रहे हादसों की वजह से दो पहिया व तीन पहिया वाहनों के चलने पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी ने आदेश जारी किया है। कोरोना संकट के चलते लॉकडाउन में कई प्रदेशों से प्रवासी कामगार अपने गृह प्रदेश लौट रहे हैं। कोई बाइक, कोई टेंपो से तो कई साइकिल से अथवा पैदल ही सैकड़ों किमी का रास्ता तय कर रहा है। कई रात जागते हुए यात्रा करने पर झपकी काल बन रही है। अब तक कई लोग हादसों में जान गंवा चुके हैं। इसको देखते हुए अब एक्सप्रेस-वे पर टू व्हीलर थ्री व्हीलर वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एक्सप्रेस-वे के चौपला कट पॉइंट के टोल प्लाजा मैनेजर दीपक सिंह परिहार ने बताया कि हादसों को रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है। जब तक प्रवासी कामगार का पलायन जारी रहेगा, तब तक दुपहिया व तिपहिया वाहनों के एक्सप्रेस-वे पर चलने पर रोक लगाई गई है। यूपीडा द्वारा आगरा से लखनऊ तक यह आदेश सभी टोल पर भेजा गया है। एक्सप्रेस-वे पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को छूट दी गई है। अगर वह बाइक लेकर जाते हैं तो उन्हें इजाजत दी जाएगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.