विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इटावा में डंपर की टक्कर से बीएससी नर्सिंग छात्र की मौत, दो साथी गंभीर रूप से घायल

Published: Tue, 13 Oct 2026 10:26 AM (IST)

सैफई थाना तिराहे के पास सोमवार रात तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बीएससी नर्सिंग के छात्र आकाश गुप्ता की मौत हो गई।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. सैफई में डंपर ने बाइक सवार छात्रों को टक्कर मारी।

  2. बीएससी नर्सिंग छात्र आकाश गुप्ता की मौके पर मौत।

  3. दो साथी गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।

जागरण संवाददाता, इटावा। सैफई थाना तिराहे के पास सोमवार रात 11:30 बजे तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार बीएससी नर्सिंग के छात्र आकाश गुप्ता की मौत हो गई।

उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के पैरामेडिकल विज्ञान महाविद्यालय में बीएससी नर्सिंग के 2022 बैच के छात्र थे। घायलों को विश्वविद्यालय के इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

तीनों छात्र बाइक से मास्टर चंदगीराम वाले रास्ते से सैफई थाना तिराहे की ओर आए और इटावा जा रहे थे। इसी दौरान मैनपुरी की ओर से आए तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

मृतक की पहचान 21 वर्षीय आकाश गुप्ता, पुत्र जय प्रकाश गुप्ता निवासी ग्राम व पोस्ट रसडा थाना गड़वार जनपद बलिया के रूप में हुई है। घायलों में 22 वर्षीय अंबुज शुक्ला पुत्र रवि शंकर शुक्ला और 30 वर्षीय जय किशन पुत्र तेजबहादुर शामिल हैं।

प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक छात्र की मौत हुई है दो लोग घायल हैं।

यह भी पढ़ें- हाटगम्हारिया मेंसड़क हादसा: छत्तीसगढ़ से टाटानगर आ रही गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 3 लोगों ने मौके पर तोड़ा दम