विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाटगम्हारिया मेंसड़क हादसा: छत्तीसगढ़ से टाटानगर आ रही गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 3 लोगों ने मौके पर तोड़ा दम

Published: Tue, 13 Oct 2026 09:37 AM (IST)

पश्चिमी सिंहभूम के हाटगम्हारिया में हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही ...और पढ़ें

हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदापी डाउन के पास हादसे के बाद कार के उड़े परखच्‍चे।

हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदापी डाउन के पास हादसे के बाद कार के उड़े परखच्‍चे।

HighLights

  1. एक ही परिवार के सदस्य छत्तीसगढ़ से टाटानगर जा रहे थे।

  2. कार और अनियंत्रित ट्रेलर की टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा।

संसू, हाटगम्हारिया। पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदापी डाउन के पास मंगलवार को सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई।
 
 जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में शिकार हुए सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे और छत्तीसगढ़ से टाटानगर जा रहे थे।
 
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार कार से छत्तीसगढ़ से टाटानगर की ओर आ रहा था। कुदापी डाउन के समीप उनकी गाड़ी सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रेलर से टकरा गई। 
 
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और तीन लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
 
दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई। 
 
पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों गंभीर घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहाँ उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
 
फिलहाल मृतकों और घायलों की आधिकारिक पहचान की पुष्टि होना बाकी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और दुर्घटना के स्पष्ट कारणों की जांच कर रही है।