युवा सुभाष चंद्र बोस जैसा करें आचरण
इटावा समारंभा फाउंडेशन ने सुभाष चंद्र जयंती पर नुमाइश मैदान के सुभाष चौक पर उनकी प्रतिमा
इटावा: समारंभा फाउंडेशन ने सुभाष चंद्र जयंती पर नुमाइश मैदान के सुभाष चौक पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। अध्यक्ष ऋचा राय ने देश के युवाओं को सुभाष चंद्र बोस जैसा आचरण करने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद से प्रभावित नेता जी की विचार धारा नहीं देश की वास्तविक स्वतंत्रता की नींव रखी थी। उनकी विचार शक्ति को विस्मृत करना राष्ट्र हानि है। शिक्षा निदेशक पंकज कुमार सिंह चौहान, पर्यावरण निदेशक श्यामला पांडेय ने भी संबोधित किया। सलाहकार खुशबू पाठक एडवोकेट ने सभी का स्वागत किया।
प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सर्वजीत सिंह भदौरिया ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ नुमाइश मैदान में प्रतिमा स्थल की सफाई की और नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। नीरज यादव, शौकीन यादव, रामेंद्र चौहान, अनिरुद्ध भदौरिया, मनोज धाकरे, उपेंद्र तोमर, शिव प्रताप सिंह, अभिनेंद्र सिंह मौजूद रहे।
मिनी सचिवालय यासीनगर में गोष्ठी को संबोधित करते हुए अमर सिंह शाक्य ने कहा कि नेताजी साम्राज्यवाद, साम्प्रदायिकता व जातिवाद के घोर विरोधी थे। उन्होंने देश को आजाद कराने के लिए आजाद हिद फौज का गठन किया था। इस अवसर पर किसान सभा के जिला मंत्री संतोष शाक्य, मंडल अध्यक्ष आलोक शाक्य, रामसेवक, जगदीश, श्रीकृष्ण मौजदू रहे।
माकपा जिला कार्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती आजादी बचाओ दिवस के रूप में मनाई गई। वक्ताओं ने नेताजी को याद करते हुए सरकार की नीतियों को जनविरोधी एवं देशी-विदेशी पूंजीपति परस्त और घोर सांप्रदायिक बताया। नेताजी इसके विरोधी थे। किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री मुकुट सिंह, माकपा नेता प्रेमशंकर यादव, ओपी सिंह, नरेंद्र शाक्य, जय नारायण, महेंद्र सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।
आल टीचर्स इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन की कोर कमेटी द्वारा नेताजी की जयंती मनाई गई। जिला पर्यवेक्षक राजेश जादौन सहित पदाधिकारियों ने नेताजी के आदर्शों पर चर्चा कर उनके संघर्षों से सीख लेने पर जोर दिया। महावीर नगर विक्टर पब्लिक स्कूल में नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। विद्यालय के प्रबंधक रोहन सिंह यादव व प्रधानाचार्या अल्पना केसरवानी उनके चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किये। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका ऊषा, प्रखर, अनीता, अंशिका, शालिनी, निशा, रजत आदि ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।