54 वर्ष की उम्र में भी हर संडे 150 किमी चलाते हैं साइकिल
जागरण संवाददाता, इटावा : बढ़ती उम्र में स्वस्थ रहना जरुरी है। 50 साल की आयु पूरी करने के
जागरण संवाददाता, इटावा : बढ़ती उम्र में स्वस्थ रहना जरुरी है। 50 साल की आयु पूरी करने के बाद जब गठिया की बीमारी ने घेर लिया तो इसका मुकाबला करने के लिए साइकिल चलाने का निर्णय लिया। इसी के तहत हर रविवार को 150 से 200 किमी साइकिल चलाने का जो रिकार्ड बनाया तो उससे गठिया जैसी बीमारी उड़न छू हो गई। यह कहना है आगरा के प्रमोद कुमार काटरा का जो साइकिल चला कर इटावा आए और उसी दिन वापस आगरा लौट गए। उनका कहना है कि उन्होंने साइकिल चलाने का रिकार्ड बना कर 26 बार लिम्का बुक में दर्ज करा चुके हैं। अभी तक वह एक हजार 140 किमी तक साइकिल चला चुके हैं। उनका कहना है कि 53 वर्ष की उम्र में उनको घुटनों के दर्द ने घेर लिया। डाक्टरों ने उपचार कर नियमित व्यायाम की सलाह दी। इसी से साइकिल चलाने का संकल्प लिया। उन्होंने जागरण से वार्ता करते हुए कहा कि इससे पूर्व फुटबाल पर चलने की प्रेक्टिस कर लिम्का बुक में रिकार्ड दर्ज कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि वह रविवार को या शासकीय अवकाश के दिन सुबह घर से निकलते हैं और हर रोज 150 किमी साइकिल चला कर वापस सवारी वाहन से लौट आते हैं। वह साइकिल से तिरंगा यात्रा निकाल कर दिल्ली जा चुके हैं। उन्होंने आम लोगों से साइकिल चला कर स्वस्थ रहने की अपील की।