विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सैफई में सांसद-विधायक से मिले अखिलेश यादव, उपचुनाव जीतने का दिया मंत्र; कहा- रिश्तेदार भी आएंगे काम

Published: Thu, 31 Oct 2024 10:45 PM (IST)

अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से उप चुनाव में जी जान से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी ...और पढ़ें

दीपावली के अवसर पर सैफई में कार्यकर्ताओं से मिलते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। जागरण
दीपावली के अवसर पर सैफई में कार्यकर्ताओं से मिलते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। जागरण

HighLights

  1. दीपावली पर सैफई में प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं से किया आह्वान
  2. विधानसभा की नौ सीटों पर पहले की तरह बेहतर रखें अपना प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, सैफई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उप चुनाव की सभी नौ सीटों को जीतने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से जी जान से जुटने का आह्वान किया है। दीपावली के अवसर पर सैफई में पार्टी कार्यालय पर प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं से कहा कि समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 37 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। उसी तरह विधानसभा के उप चुनाव में अपना प्रदर्शन बेहतर रखना है।

श्री यादव ने कहा कि जिन-जिन विधानसभा सीटों पर उप चुनाव हो रहे हैं, उस क्षेत्र के कार्यकर्ता अपने-अपने नाते रिश्तेदार नजदीकी लोगों से समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील तो करवाएं ही, उनको यह भरोसा दिलाएं कि समाजवादी पार्टी की जीत में ही उनका हित है।

रामगोपाल से लिया आशीर्वाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव दीपावली के अवसर पर बुधवार देर रात लखनऊ से सैफई पहुंचे थे। गुरुवार सुबह सबसे पहले प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के आवास पर पहुंचे और उनसे आशीर्वाद लिया।

सांसद, विधायक एवं कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

इसके बाद सैफई स्थित पार्टी कार्यालय पर पहुंचे। जहां प्रदेश भर से आए हुए पार्टी के सांसद, विधायक एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं। आजमगढ़ से आए युवा कलाकारों ने पार्टी के गीतों पर विभिन्न प्रकार के खेल दिखाकर मनोरंजन किया। सपा अध्यक्ष को पर्व के उपलक्ष्य में उपहार भेंट करने वालों की लंबी लाइन लगी।

सैफई के सपा कार्यालय पर दीपावली के अवसर पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। जागरण

ये लोग रहे मौजूद

पार्टी कार्यालय के बाहर सभी लोगों को हैंवरा कोठी के प्रसिद्ध पंपोला के समोसे एवं इमरती का जलपान कराया गया। इस मौके पर सांसद धर्मेंद्र यादव, आदित्य यादव, जितेंद्र दोहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव, विधायक प्रदीप यादव, आशु मलिक, पूर्व राज्य मंत्री अशोक यादव, नगर पालिका भरथना के अध्यक्ष अजय यादव गुल्लू, राजकीय ठेकेदार राजवीर सिंह यादव, मंडी कर्मचारी कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवराम सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

पैरालिंपिक खिलाड़ी अजीत को किया सम्मानित

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पेरिस पैरालिंपिक 2024 में भाला फेंक प्रतियोगिता में सिल्वर मेडलिस्ट अजीत यादव को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर अजीत यादव को बड़ा सम्मान दिया जाएगा। जब सपा सरकार थी, तब खिलाड़ियों को सबसे बड़ा सम्मान यश भारती से नवाजा गया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।