विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Politics: अख‍िलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- मैनपुरी माडल ने गुजरात माडल को फेल कर दिया

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
Published: Fri, 23 Dec 2022 03:21 PM (IST)

समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष और उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अख‍िलेश यादव ने केन्‍द्र की भाजपा सरकार पर हमलावर होते हुए कहा क‍ि उनके गुजरात माडल को सपा के मैनपुरी माडल ने फेल कर द‍िया है। वहीं उन्‍होंने यह भी कहा क‍ि भाजप न‍िर्दोष लोगों को जेल भेज रही है।

UP Politics: अख‍िलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बोला हमला
UP Politics: अख‍िलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बोला हमला

इटावा, जेएनएन। Akhilesh Yadav Attack On BJP पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, शिवपाल यादव व सांसद डिंपल यादव ने चौधरी चरण सिंह डिग्री कालेज में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान सपा प्रमुख ने किसान सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया है। इस अवसर पर जसवंतनगर विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था। मैनपुरी लोकसभा सीट पर म‍िली प्रचंड जीत पर उनका आभार जताया जाएगा।

सपा करेगी जेल भरो आंदोलन

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अभी बहुत लंबा सफर है, सरकार निर्दोष लोगों को व सपा कार्यकर्ताओं को जेल भेजने का काम कर रही है। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि जिस दिन आप लोग एलान कर देंगे समाजवादी पार्टी प्रदेश में जेल भरो आंदोलन शुरू कर देगी। उन्होंने जसवंतनगर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि डिंपल यादव की जीत में क्षेत्र के लोगों ने बड़ा योगदान दिया।

क‍िसानों के ल‍िए संघर्ष करेगी सपा

मैनपुरी माडल ने गुजरात माडल को फेल कर दिया। यह जीत समाजवादियों के लिए बहुत बड़ी जीत है। यह तब है जब नेता जी हमारे बीच नहीं हैं। चौधरी चरण सिंह के नाम पर शिवपाल यादव द्वारा हैंवरा डिग्री कालेज जैसी संस्था खड़ी किए जाने पर भी उन्होंने चाचा को बधाई दी। किसानों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसानों का उत्पीड़न कर रही है। हमें चौधरी चरण सिंह व नेता जी मुलायम सिंह यादव के बताए रास्ते पर चलना है। तभी किसानों का भला हो सकता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।