विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP: मुलायम स‍िंह की तस्‍वीर के आगे हाथ जोड़ खड़े अख‍िलेश, बोले- आज का मतदान नेता जी को सच्ची श्रद्धांजलि

By Prabhapunj MishraEdited By:
Published: Mon, 05 Dec 2022 12:59 PM (IST)

Mainpuri By Election 2022 मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर व खतौली व‍िधानसभा सीट पर मतदान जारी है। इस दौरान सपा ...और पढ़ें

Mainpuri By Election 2022: अख‍िलेश यादव ने प‍िता मुलायम स‍िंंह को क‍िया याद
Mainpuri By Election 2022: अख‍िलेश यादव ने प‍िता मुलायम स‍िंंह को क‍िया याद

इटावा, जेएनएन। Mainpuri By Election 2022 सपा संस्‍थापक और यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री व देश के रक्षा मंत्री रहे मुलायम स‍िंंह यादव के न‍िधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर मतदान जारी है। मतदान के दौरान अख‍िलेश यादव ने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा क‍ि आज का मतदान नेता जी को सच्ची श्रद्धांजलि है।

अख‍िलेश यादव बोले- आंखें मूंद कर बैठा है चुनाव आयोग

सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग आंखें मूंद कर बैठा है सपा कार्यकर्ताओं की शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सैफई में मतदान करने के बाद वह पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैनपुरी रामपुर में प्रशासन मनमानी कर रहा है सपा कार्यकर्ताओं को मतदान केंद्र से भगाया जा रहा है।

यह चुनाव नेताजी मुलायम सिंह यादव को समर्पित

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को वोट डालने नहीं दिया जा रहा है। चुनाव आयोग को सारे मामलों की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव नेताजी मुलायम सिंह यादव को समर्पित है मैनपुरी की जनता ने डिंपल यादव को भारी मतों से जिताने का मन बना लिया है । पिछले 3 दिन से सपा कार्यकर्ताओं को पकड़ रही है। अख‍िलेश ने कहा क‍ि हम सबका एक-एक मत समाजवादी सिद्धांतों एवं मूल्यों की निरंतरता को सुनिश्चित करेगा।

नामांकन के दिन हमारी गाड़ी रोकने का प्रयास किया गया था- सपा प्रमुख

आज का मतदान नेताजी का सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा जिस दिन से चुनाव शुरू हुआ है तब से प्रशासन न जाने किस के आदेश पर कार्य कर रहा है मुझे याद है जिस समय हम नामांकन के लिए जा रहे थे, जानबूझकर उस दिन सबसे तगड़े लंबे पुलिस आफिसर को हमारे सामने लगाया। जैसी फिल्मों में नहीं कोई गाड़ी रोकी जाती है उस तरह से नामांकन के दिन हमारी गाड़ी रोकने का प्रयास किया गया। क्या ब्रीफिंग की गई है पुलिस को उसका अंदाजा अंदर ही पता लग गया था।

भाजपा उपचुनाव में मतदान को कर रही प्रभाव‍ित- सपा

बता दें क‍ि सपा लगातार भाजपा पर उपचुनाव में मतदान को प्रभाव‍ित करने का आरोप लगा रही है। सपा ने आरोप लगाते हुए कहा क‍ि भाजपा पुलिस और प्रशासन के माध्यम से चुनाव लड़ रही है ,चुनाव आयोग आंखें मूंदे बैठा है। दिन रात सपा कार्यकर्ताओं को बुलाकर डराया धमकाया जाता है और रात में पुलिस हूटर बजाकर डंडा फटकारकर मतदाताओं को डराने का काम कर रही है। क्या देश को यही दिन देखने के लिए आजादी मिली थी ? शर्मनाक!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।