स्वर्ण शताब्दी में यात्री की हालत बिगड़ी
नई दिल्ली-लखनऊ के मध्य रोजाना आवागमन करने वाली 12004 डाउन स्वर्ण शताब्दी सुपर फास्ट एक्सप्रेस के सी-15 कोच में दिल्ली से लखनऊ के लिए सवार हुए 3
By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Apr 2019 05:56 PM (IST)Updated: Wed, 24 Apr 2019 06:24 AM (IST)
जागरण संवाददाता, इटावा : नई दिल्ली-लखनऊ के मध्य रोजाना आवागमन करने वाली 12004 डाउन स्वर्ण शताब्दी सुपर फास्ट एक्सप्रेस के सी-15 कोच में दिल्ली से लखनऊ के लिए सवार हुए 38 वर्षीय राकेश सिंह को अलीगढ़ स्टेशन के बाद अचानक पेट में दर्द होने लगा। दर्द असहनीय होने पर हेल्पलाइन पर सूचना दी गई। रेलवे कंट्रोल ने स्टेशन मास्टर राजेश कुमार को चिकित्सीय सहायता प्रदान कराने को कहा। यह ट्रेन मंगलवार सुबह 9.52 बजे जंक्शन पर आकर रुकी। रेलवे डॉक्टर वीपी पाठक ने कोच में जाकर उपचार किया। राहत मिलने पर ट्रेन को 10 बजे रवाना किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें