युवक ने यमुना पुल से लगाई छलांग
संवाद सहयोगी, जसवंतनगर: इटावा-आगरा सीमा के बीचों बीच बने कचौरा यमुना नदी के पुल से एक युव
संवाद सहयोगी, जसवंतनगर: इटावा-आगरा सीमा के बीचों बीच बने कचौरा यमुना नदी के पुल से एक युवक ने छलांग लगा दी। लोगो में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची बलरई पुलिस ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि यह थाना चित्राहाट आगरा में पड़ता है। जबकि चित्राहाट पुलिस ने यह कहकर टाल दिया यह बलरई थाने का मामला है। दोनों थानों की सीमा के चक्कर में युवक के परिजन परेशान रहे।
मंगलवार की सुबह एक युवक विशाल उम्र 22 वर्ष पुत्र र¨वद्र ¨सह सविता निवासी ग्राम बनकटी थाना जैतपुरकला बाह आगरा लगभग 11 बजे पुल पर पहुंचा और उसने अपना मोबाइल पुल की रेलिंग पर रख दिया और यमुना नदी के पुल में छलांग मार दी। घटना को पीछे आ रहा एक ट्रक ड्राइवर देख रहा था। उसने ट्रक रोककर उसके ही मोबाइल से मामले की जानकारी उनके परिजन को दी। लगभग 2 घंटे पश्चात उसके परिजन घटनास्थल पर आ गये और उन्होंने घटना की विस्तृत जानकारी ली। इसकी जानकारी बलरई थाने की पुलिस को दी गई कुछ ही समय पश्चात बलरई थाने के उपनिरीक्षक जयबीर ¨सह मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि यह घटनास्थल थाना चित्राहाट जिला आगरा में पड़ता है। हालांकि उक्त युवक के परिजनों से बलरई पुलिस ने पूछताछ की मगर छलांग लगाने वाले युवक की पड़ताल करने की कोशिश नहीं की।