विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के पहले कुलपति टी प्रभाकर

By Edited By:
Published: Thu, 30 Jun 2016 01:00 AM (IST)

इटावा, जागरण संवाददाता: प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के पहले कुलपति क

News Article Hero Image

इटावा, जागरण संवाददाता: प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के पहले कुलपति के रूप में डा. (ब्रिगे.) टी. प्रभाकर को नियुक्त किया गया है। ब्रिगे. टी. प्रभाकर इससे पहले पूर्ववर्ती उत्तर प्रदेश ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान के निदेशक रह चुके हैं। राज्यपाल द्वारा 3 मई 2016 को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई-इटावा विधेयक 2015 पर अनुमोदन दिया गया। इसके एक महीने बाद 5 जून को संस्थान पूरी तरह से विश्वविद्यालय के रूप में परिवर्तित कर दिया गया।

विश्वविद्यालय बनने के बाद अभी तक कुलपति का चयन नहीं हुआ था। डा. (ब्रिगे.) टी. प्रभाकर के कुलपति बनने पर विश्वविद्यालय के फैकेल्टी मेंबर, अधिकारियों कर्मचारियों तथा स्टूडेंटस ने उन्हें बधाई दी। संकाय अध्यक्ष प्रो. केएम शुक्ला ने बताया कि टी प्रभाकर को प्रदेश सरकार ने कुछ माह पूर्व यशभारती सम्मान से सम्मानित किया था।