मतदान कर्मी ड्यूटी पर रजाई-गद्दा साथ ले जाएं
इटावा, जागरण संवाददाता : प्रधान पद के चुनाव के लिए चुनाव ड्यूटी पर जाने वाले मतदान कर्मी अपने साथ ठं
इटावा, जागरण संवाददाता : प्रधान पद के चुनाव के लिए चुनाव ड्यूटी पर जाने वाले मतदान कर्मी अपने साथ ठंड से बचने के लिए रजाई गद्दा जरूर अपने साथ ले जायें तथा किसी का भी आतिथ्य स्वीकार न करें। सिटी मजिस्ट्रेट रजनीश राय ने बताया कि गत चुनावों के दौरान सर्दी का आगाज नहीं हुआ था, जबकि प्रधानी के चुनाव में सर्दी अपना रंग दिखाने लगी है। मतदान कर्मियों को खाना आदि तो प्रशासन की ओर से दिया जायेगा, लेकिन सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े व रजाई गद्दा साथ ले जाना होगा। उन्होंने कहा प्रशासन ने दवा आदि की व्यवस्था तो कर दी है लेकिन सर्दी से बचने के लिए रजाई गद्दा साथ ले जाना होगा। ताकि मतदान केंद्र पर किसी के आश्रित न रहना पड़े। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा निष्पक्ष चुनाव कराने की सारी व्यवस्था की है। मतदाता अपने मताधिकार का निर्भीक होकर प्रयोग करें किसी के दबाव में न आयें। प्रशासन उनकी मदद के लिए हर मोड़ पर तैयार है। अगर किसी को अराजकता फैलाने वाले की जानकारी हो तो वह प्रशासन को गुप्त रुप से जानकारी दे सकता है। उसकी जानकारी पूरी तरह से गोपनीय रखी जायेगी। चुनाव में गड़बड़ी की आशंका वालों की पहचान पहले ही कर ली गई है।