विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

समानता की लड़ाई लड़ेगी देश शक्ति पार्टी

By Edited By:
Published: Sun, 15 Mar 2015 01:19 AM (IST)

भरथना, संवाद सहयोगी : धार्मिक स्थलों में लाखों, अरबों-खरबों का धन एकत्र होता है लेकिन किसी सरकार

News Article Hero Image

भरथना, संवाद सहयोगी : धार्मिक स्थलों में लाखों, अरबों-खरबों का धन एकत्र होता है लेकिन किसी सरकार के पास जमा-खर्च का कोई लेखा-जोखा नहीं हैं। देश शक्ति पार्टी ऐसे धन का खुलासा कर देश में नर्सरी से उच्च शिक्षा नि:शुल्क और मरीजों को एक समान निशुल्क इलाज के संकल्प के साथ सवा अरब आबादी वाले देश के हर व्यक्ति की आर्थिक समानता की जंग लड़ेगी। यह ऐलान स्थानीय तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम सरैया (सालिमपुरा) में नवनिर्मित देश शक्ति पार्टी की बैठक को सम्बोधित करते हुए देश शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रिटायर्ड डीजी पुलिस एसएन चक ने किया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को समानता के साथ जीने का अधिकार मिला है। उन्होंने दावा करते हुए कहा है कि मात्र एक वर्ष में डीएसपी पूरी ताकत के साथ प्रदेश में खड़ी होगी। पार्टी महिलाओं को समान हिस्सेदारी दिलाकर उनके हर संघर्ष की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आगामी विधान सभा के चुनाव में डीएसपी इन्हीं मुद्दों को लेकर पूरे प्रदेश में चुनाव लड़ेगी। क्षेत्र में पार्टी की पहली बैठक को जिलाध्यक्ष विश्वनाथ पखारिया, चन्द्रा ¨सह आदि ने सम्बोधित किया और संचालन चन्द्र प्रकाश शाक्य ने किया।