महिलाओं ने निकाली मंगल कलश यात्रा
शहर के पुरानी बस्ती स्थित अग्रवाल मंदिर में आयोजित हुई भागवत कथा से पूर्व महिलाओं द्वारा नगर में कलश निकाली। जो नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए वापस मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई।
एटा, जागरण संवाददाता : शहर के पुरानी बस्ती स्थित अग्रवाल मंदिर में हुई भागवत कथा से पूर्व महिलाओं द्वारा नगर में कलश निकाली गयी। जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस मंदिर में संपन्न हुई।
कान्हा जी समाज कल्याण मिशन के तत्वावधान में आरंभ हुई कथा से पूर्व आचार्यो द्वारा विधिविधान से वरुण देवता के माध्यम से कलश में विराजित सभी देवी देवताओं का पूजन कराया। इसके बाद पीत परिधानों में महिलाओं ने श्रीफल युक्त कलशों को अपने शीश पर रखकर मंदिर परिसर से मंगल कलश यात्रा निकाली। आचार्य अनूप कुमार वशिष्ठ द्वारा अजामल और धुंधकारी की कथा के माध्यम से ईश्वर भक्ति का महत्व बताया गया। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति ईश्वर का सदैव स्मरण करता है। ईश्वर की कृपा से उसके सारे काम बनते चले जाते हैं। इस मौके पर विनय वाष्र्णेय, शीतल वाष्र्णेय, हिरदेश कुमारी, रागिनी गुप्ता, अनीता वाष्र्णेय, मंजू अग्रवाल, रिपी अग्रवाल, गीता वाष्र्णेय, अनीता गुप्ता, नीरज दिवाकर, अनीता भारद्वाज, पुष्पेंद्र वाष्र्णेय, प्राची शंखवार, नीतू वाष्र्णेय, छुन्नू गुप्ता, रंजना वर्मा समेत काफी लोग मौजूद थे।