Move to Jagran APP

पति के अवैध संबंधों से खफा महिला ने दी जान

थाना मिरहची के गांव नियाजपुर में पति के अवैध संबंधों से खफा पत्नी न

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 Nov 2019 10:53 PM (IST)Updated: Sun, 01 Dec 2019 06:06 AM (IST)
पति के अवैध संबंधों से खफा महिला ने दी जान

एटा, जागरण संवाददाता : थाना मिरहची के गांव नियाजपुर में पति के अवैध संबंधों से खफा पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी। परिवार के लोग महिला को उसकी हालत बिगड़ने पर उपचार के लिए लेकर जा रहे थे मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पति की करतूत को लेकर कई बार पंचायतें हुईं थीं, लेकिन वह फिर भी नहीं माना। महिला ने अपने पीछे चार बच्चे छोड़े हैं।

loksabha election banner

गांव नियाजपुर में 30 वर्षीय रेखा का झगड़ा पति से शुक्रवार रात हुआ था। इसके बाद उसने देर रात जहर खा लिया। जब उसकी हालत बिगड़ गई तो परिवार के सदस्यों को पता चला। वे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आ रहे थे कि तब तक रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतका का मायका गांव सैलार में है। घटना के बाद महिला का पति अजीत सिंह उर्फ पप्पू गांव से भाग गया। रेखा के भाई बलराम सिंह ने बताया कि उसकी बहन के पति के गांव की ही एक महिला से अवैध संबंध हैं, जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। कई बार रेखा बच्चों को लेकर मायके चली जाती थी। अजीत को समझाने के लिए कई बार पंचायत हुईं, लेकिन वह नहीं माना। यहां तक कि उसने बच्चों की परवाह करना भी बंद कर दिया था। रेखा ने अपने पीछे चार बेटा-बेटी 11 वर्षीय पवन व डेढ़ वर्ष के अंकित तथा 7 साल की प्रिया व 5 वर्षीय पूजा को छोड़ा है। दो बार हुई थी मारपीट

------------------

गांव नियाजपुर में रेखा के पति को समझाने के लिए हुईं पंचायतों में दो बार मारपीट तक हो गई थी, लेकिन फिर भी उसने रेखा को तंग करना बंद नहीं किया। अंतत: नतीजा यह निकला कि महिला ने अपनी जान ही दे दी। दो दिन पहले आई थी मायके से रेखा के भाई नीलेश की उसके मायके गांव सैलार में शादी थी, जिसमें वह ससुराल से गई थी। दो दिन पूर्व ही वह ससुराल पहुंची थी कि फिर से झगड़ा होने लगा। पोस्टमार्टम गृह पर मायके पक्ष के लोगों की काफी भीड़ रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.