विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आंटी थोड़ा साइड हो जाइए, सुनते ही नाराज महिला ने लड़की को जमकर पीटा; एटा में बाजार में बना तमाशा

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Tue, 03 Nov 2020 01:06 PM (IST)

लड़की भी दुकान पर सामान ले रही थी और उसने पास खड़ी महिला को आंटी कहकर संबोधित कर दिया। इसके ...और पढ़ें

लड़की ने बताया दुकान पर खड़ी महिला से कहा आंटी थोड़ा साइड हो जाइए, इतना कहते ही महिला भड़क गई
लड़की ने बताया दुकान पर खड़ी महिला से कहा आंटी थोड़ा साइड हो जाइए, इतना कहते ही महिला भड़क गई

एटा, जेएनएन। किसी भी महिला को आंटी कहने के बाद उसके गुस्सा करने की बात सुनी गई है, लेकिन एटा में सोमवार को भरे बाजार एक महिला मारपीट पर उतर आई। एटा में कल भरे बाजार एक लड़की के महिला को आंटी कहने का मामला इतना बढ़ गया कि 'आंटी' ने भरे बाजार उस युवती को काफी पीट दिया। महिला आरक्षी के आने के बाद भी महिला का उग्र रूप ठंडा नहीं हो सका। अब मामले को काफी चटखारे लेकर सुनाया जा रहा है और इस घटना का वीडियो भी वायरस हो गया है।

एटा में सोमवार शाम बाजार में करवा चौथ की खरीदारी होने के कारण काफी भीड़ थी। इसी बीच में एक दिलचप्स मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपने आंटी कहे जाने पर भड़क गई। लड़की भी दुकान पर कुछ सामान ले रही थी और उसने पास खड़ी एक महिला को आंटी कहकर संबोधित कर दिया। इसके बाद तो आंटी का पारा चढ़ गया। आंटी ने पहले तो लड़की को भला-बुरा कहा और फिर मारपीट करने लगी। उसने लड़की की पिटाई की। दोनों ओर से फिर जमकर मारपीट हुई।

एटा में यह मामला मामला बाबूगंज बाजार का है। सोमवार देर शाम को यहां एक दुकान पर कुछ महिलाएं करवाचौथ का सामान खरीदने आई थीं। इसी दुकान पर एक लड़की भी कुछ सामान खरीदने आई। इसी दौरान लड़की ने पास खड़ी महिला से जगह मांगने के लिए उनको आंटी कह दिया। इतना सुनते ही महिला फायर हो गई और अपशब्द कहने के बाद लड़की को तमाचा जड़ दिया। लड़की को यह बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने भी आंटी के मारपीट शुरू कर दी। बाजार में तैनात महिला पुलिस ने मारपीट होते देख दोनों पक्षों को अलग किया। इस दौरान दोनों के बीच लगभग 15 मिनट तक मारपीट चली। किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। महिला पुलिस ने झगड़े का कारण पूछा तो हैरान हो गईं।

लड़की ने बताया कि उसने दुकान पर खड़ी महिला से कहा कि आंटी थोड़ा साइड हो जाइए, इतना कहते ही महिला भड़क गई। उसने खुद को आंटे कहे जाने पर ऐतराज किया और फिर दोनों के बीच बहस हो गई। बहस हाथापाई तक पहुंच गई।