किसानों को चिता, गेहूं जल्दी पहुंचे घर में
खेतों में भी दिखाई दे रहा शारीरिक दूरी का पालन जिलाधिकारी ने खेतों में पहुंचकर बढ़ाया हौसला
एटा, जासं। इन दिनों गेहूं की कटाई चल रही है। किसानों को चिता है कि जल्दी से जल्दी उनका गेहूं घर तक पहुंच जाए। किसानों का पूरा परिवार दिनरात इसमें जुटा है। लॉकडाउन के दौरान यह किसान शारीरिक दूरी का भी पालन करते दिखाई दे रहे हैं। जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने भी खेतों में भी काम कर रहे किसानों से बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाया।
लॉकडाउन के दौरान इन दिनों किसान भी अपने गांव से बाहर नहीं आ रहे, लेकिन वे अपने खेतों तक पहुंचते हैं और गेहूं की कटाई के लिए सुबह से ही जुट जाते हैं। परिवार के सदस्य उनका हाथ बंटाते हैं। जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया और वे किसानों से जाकर स्वयं मिले तथा उनसे कहा कि शीघ्र से शीघ्र गेहूं की कटाई करें। प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद की जाएगी। किसानों ने अपनी-अपनी समस्याएं भी जिलाधिकारी को बताईं। किसानों ने कहा कि गेहूं की खरीद भी समय से होनी चाहिए, ताकि किसानों को अपनी फसल का पैसा मिल सके। संकट की घड़ी में यह पैसा बहुत काम आएगा। कोरोना संकट का दौर चल रहा है, ऐसे में फसल की सही कीमत समय से मिल जाए, इससे अच्छा और भला क्या हो सकता है।
- भूरी सिंह हम सब चाहते हैं कि कोरोना संकट का हम सब मिलकर मुकाबला करें, खेतों में काम करना हमारी मजबूरी है, लोगों तक राशन पहुंचे इसलिए हम भी काम कर रहे हैं।
- रामदास संकट की घड़ी में किसान देश के साथ हैं। वे भी अपना फर्ज निभा रहे हैं, ताकि देश में अन्न की कमी न हो। इसके लिए हम सब मेहनत करते रहेंगे।
- भूम्मिराज सिंह गेहूं खरीद केंद्रों पर उचित व्यवस्थाएं होनी चाहिए, ताकि किसानों को तत्काल उनका भुगतान भी हो सके। प्रशासन को हमारी मदद करनी चाहिए।
- विनोद