15 माह बाद दर्ज कराया छेड़छाड़ का मामला
एटा जैथरा क्षेत्र में चार लोगों ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ के साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जागरण संवाददाता, एटा: जैथरा क्षेत्र में चार लोगों ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की थी। पीड़िता ने घटना के दौरान कुंडल चोरी कर ले जाने का भी आरोप लगाया था। अपर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर बुधवार को मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस कार्यालय पहुंची जैथरा क्षेत्र की ग्राम साकीपुर की महिला ने एएसपी को प्रार्थनापत्र देते हुए कहा कि 21 जनवरी 2018 को वह अकेली घर पर मौजूद थी। तभी गांव का ही केशव अपने तीन अन्य साथियों समेत घर में घुस आया। इस दौरान आरोपितों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट की। पीड़िता ने मारपीट और छेड़छाड़ के दौरान कानों के कुंडल चोरी कर ले जाने का भी केशव और उसके साथियों पर आरोप लगाया है। एएसपी संजय कुमार ने पीड़िता के प्रार्थनापत्र पर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए। एसओ जैथरा जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।