Move to Jagran APP

गणपति बप्पा मोरया की गूंज के साथ विराजे गणेश

एटा जासं। जिलेभर में गणेश चतुर्थी पर्व भक्ति के माहौल में उल्लास के साथ मनाया गया। बैंडबाजों के साथ शोभायात्राएं निकाली गईं। गणपति बप्पा मोरिया की गूंज के साथ भगवान गणपति की प्रतिमाओं की स्थापना विभिन्न स्थानों पर हुई। शहर के मेहता पार्क में श्री महाकाल गणेश उत्सव मंडल ने बैंडबाजों के साथ गणपति शोभायात्रा गली बलदेव सहाय से शुरू की। श्रद्धालु जमकर थिरके और मेहता पार्क में भगवान को स्थापित कर आरती उतारी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Sep 2019 11:20 PM (IST)Updated: Tue, 03 Sep 2019 06:24 AM (IST)
गणपति बप्पा मोरया की गूंज के साथ विराजे गणेश
गणपति बप्पा मोरया की गूंज के साथ विराजे गणेश

एटा, जासं। जिलेभर में गणेश चतुर्थी पर्व भक्ति के माहौल में उल्लास के साथ मनाया गया। बैंडबाजों के साथ शोभायात्राएं निकाली गईं। गणपति बप्पा मोरिया की गूंज के साथ भगवान गणपति की प्रतिमाओं की स्थापना विभिन्न स्थानों पर हुई।

loksabha election banner

शहर के मेहता पार्क में श्री महाकाल गणेश उत्सव मंडल ने बैंडबाजों के साथ गणपति शोभायात्रा गली बलदेव सहाय से शुरू की। श्रद्धालु जमकर थिरके और मेहता पार्क में भगवान को स्थापित कर आरती उतारी। इस दौरान सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, चेयरमैन राकेश गांधी, अशोक सर्राफ, राहुल वर्मा, पुनीत ठाकुर, आकाश भारद्वाज, बिज्जी ठाकुर, रोहित शर्मा, अमित सिंह, गोल्डी, सल्लू यादव, दीपक चौहान, प्रशांत, आकाश वर्मा, विकास ने संभाली। घंटाघर स्थित क्षत्रिय मंदिर में धूमधाम से गणपति प्रतिमा को विराजमान किया गया। इंद्रपुरी कॉलोनी में गणेश स्थापना में सोनियां कैलानी, रूपा कोहली, अनुभा, अशीष कोहली, आलोक जैन, धर्मेंद्र, पुनीत, अरुण प्रताप, राजीव कैलानी आदि भक्त झूमे।

कैलाश मंदिर पर भी श्रद्धा के माहौल में भगवान गणपति को आरती उतारकर विराजित किया गया। इस दौरान संजय परिहार, जय परिहार, विक्रांत माधौरिया, नीरज परिहार, सोनी गुप्ता, अंकित गुप्ता आदि मौजूद थे। धानमील गली में भी गणपति की शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चन के साथ भगवान की स्थापना की। यहां प्रेमलता वर्मा, राजीव बंसल, संजीव बंसल, रूबी बंसल, गुंजन बंसल, रंजना सेठ, विनीत खेमका, प्रेम खेमका, शिवशंकर वाष्र्णेय, बबिता गर्ग, नीरज गोयल आदि श्रद्धालु मौजूद थे। शहर के अन्य दो दर्जन स्थानों पर भी कार्यक्रम हुए। देर शाम तक धार्मिक आयोजनों के साथ गणेश चतुर्थी की धूम मची रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.