Move to Jagran APP

जलेसर में भाजपा की बूथ समितियों का सत्यापन शुरू

कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि वे गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Aug 2021 05:21 AM (IST)Updated: Fri, 27 Aug 2021 05:21 AM (IST)
जलेसर में भाजपा की बूथ समितियों का सत्यापन शुरू
जलेसर में भाजपा की बूथ समितियों का सत्यापन शुरू

जासं, एटा: जलेसर-अलीगंज विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ने बूथ कमेटियों का सत्यापन शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि वे गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें, विपक्ष द्वारा जो दुष्प्रचार किया जा रहा है उसे खत्म करने का काम करें।

loksabha election banner

जलेसर : कार्यक्रम में भाजपा के ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर सिंह ने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के कार्यकर्ता मजबूती से जुट जाएं। सरकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया जाए, बूथ कमेटियां निरंतर सक्रिय रहनी चाहिए। जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा राम काज करने वाले व्यक्ति कभी परिणाम की चिता नहीं करते, उन्हें तो सिर्फ राम और राष्ट्र के कार्य की याद रहती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष पम्मी ठाकुर ने की। वहीं संचालन नगर मंडल अध्यक्ष अमित गुप्ता एवं सचिन उपाध्याय ने किया। इस दौरान विधायक संजीव दिवाकर, पूर्व एमएलसी पप्पू भैया, पूर्व विधायक कुबेर सिंह अगरिया, पूर्व विधायक प्रजापालन सिंह, अवागढ़ चेयरमैन महेश पाल सिंह, जलेसर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, बीएल कुशवाह, मनोज बजरंगी, नरेश ठाकुर, विशाल मिश्रा, गौरव वाष्र्णेय, दिलीप वाष्र्णेय, दाऊजी वाष्र्णेय, पवन शर्मा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

अलीगंज : अलीगंज में विधानसभा प्रभारी ठाकुर श्यौराज सिंह ने मंडल अध्यक्ष व सत्यापन अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि 31 अगस्त तक बूथ समितियों का सत्यापन किया जाएगा। कार्यकर्ता सत्यापन रिपोर्ट कार्यालय में जमा करें। राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के प्रदेश सह संयोजक दिनेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार जनहित के तमाम कार्य कर रही है उन्हें जनता के बीच पहुंचाने की जरूरत है। विकास गुप्ता, उमेश सिंह गुप्ता, शिवम कश्यप, निलेश राजपूत, डा वीरेंद्र वर्मा, शिवम गुप्ता, सर्वेंद्र राजपूत, रामू सागर, मुकेश राजपूत, अंकित गुप्ता, विकास गुप्ता, सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.