विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एटा मेडिकल कॉलेज को 10 डीएनबी पीजी सीटों की सौगात, विशेषज्ञ डॉक्टरों के प्रशिक्षण को मिलेगा बढ़ावा

Published: Tue, 29 Sep 2026 12:50 PM (IST)

एटा के वीरांगना अवंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज को डीएनबी पीजी पाठ्यक्रम में 10 सीटों की स्वीकृति मिली है, जिससे विशेषज्ञ ...और पढ़ें

मेडिकल कालेज शिक्षा संकाय मारहरा रोड का एकेडेमिक ब्लॉक- जागरण

मेडिकल कालेज शिक्षा संकाय मारहरा रोड का एकेडेमिक ब्लॉक- जागरण 

HighLights

  1. वीरांगना अवंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज को मिली 10 डीएनबी पीजी सीटें।

  2. मेडिसिन, पीडियाट्रिक्स और नेत्र रोग विभागों में होंगी कुल 10 सीटें।

  3. नीट पीजी 2026 से प्रवेश, विशेषज्ञ चिकित्सकों के प्रशिक्षण को मिलेगा बढ़ावा।

जागरण संवाददाता, एटा। वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी मेडिकल कॉलेज को डीएनबी पीजी पाठ्यक्रम में 10 सीटों की स्वीकृति मिली है। इसमें मेडिसिन विभाग में चार, पीडियाट्रिक्स में चार और नेत्र रोग विभाग में दो सीटें शामिल हैं। इसी सत्र 2026 में नीट पीजी के माध्यम से इन सीटों पर प्रवेश होगा। इससे मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ चिकित्सकों के प्रशिक्षण को बढ़ावा मिलने के साथ मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं मिलने की उम्मीद है।

पिछले माह नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज नई दिल्ली की टीम ने मेडिकल कॉलेज और संबद्ध चिकित्सालय का निरीक्षण किया था।

टीम ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, मरीजों के उपचार, विभागीय व्यवस्थाओं, चिकित्सकीय संसाधनों और आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही शैक्षणिक और प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का भी निर्धारित मानकों के अनुसार मूल्यांकन किया गया। निरीक्षण के बाद मंजूरी दी गई।

मेडिसिन में चार, पीडियाट्रिक्स में चार और नेत्र रोग में दो सीटों को मिली स्वीकृति

कुल 10 सीटों पर इसी सत्र से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। पीजी पाठ्यक्रम के विस्तार से मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ चिकित्सकों के प्रशिक्षण की व्यवस्था मजबूत होगी। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले चिकित्सकों को विभिन्न विभागों में उपचार और चिकित्सा सेवाओं का व्यावहारिक अनुभव भी मिलेगा।

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज की टीम निरीक्षण के बाद मिली है मंजूरी

प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह ने कहा कि डीएनबी पीजी की 10 सीटों की स्वीकृति मेडिकल कॉलेज के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे संस्थान की शैक्षणिक और चिकित्सकीय सुविधाओं को और मजबूत करने में मदद मिलेगी। कॉलेज प्रशासन का प्रयास है कि मरीजों को बेहतर विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण की सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जाए। प्राचार्य ने इस उपलब्धि में प्रभारी अधिकारी डीएनबी डॉ. मंजरी कुमारी, सभी संबंधित विभागाध्यक्षों, चिकित्सकों, शिक्षकों, नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ तथा अन्य कर्मचारियों के योगदान की सराहना की।

यह भी पढ़ें- एटा के 13 सब इंस्पेक्टर का तबादला, कानून व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए SSP इलामारन ने बदले कार्यक्षेत्र