किसान पाठशाला में पढ़ाए खेती के गुर
एटा: कृषि विभाग द्वारा ग्राम पंचायत दूल्हापुर में किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कृ
एटा: कृषि विभाग द्वारा ग्राम पंचायत दूल्हापुर में किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विभाग के साथ उद्यान विभाग और पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने किसानों को बागवानी, पशुओं के पालन, मछली पालन के साथ केंचुआ खाद बनाने के बारे में समझाया।
कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक जैवेश कुमार ने बताया कि खेती में उपज का बढ़ाने के लिए रसायन खादों के बजाय जैविक खादों का प्रयोग करना चाहिए। जिसमें उन्होंने केंचुआ खाद बनाने के बारे में किसानों को समझाया और केंचुआ खाद इकाई का भ्रमण भी कराया। सौरभ तिवारी ने प्रधानमंत्री कृषि फसल बीमा योजना के बारे में बताया। वहीं अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी किसानों को अपने अपने विभाग की योजनाओं को बताया। पाठशाला में किसानों की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान रजनी, मेघ ¨सह धनगर, मुन्नालाल, पवन कुमार, रामदास, चेतन कुमार, दूशासन ¨सह, देशराज, अमर ¨सह, चंदन ¨सह, चोब ¨सह, वीरपाल, बंटू, आकाश आदि मौजूद थे।