Move to Jagran APP

उन्नाव दुष्कर्म : कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

एटा जासं। उन्नाव दुष्कर्म कांड को लेकर कांग्रेस ने विरोध करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया। कांग्रेसी कई दिन से इस घटना को लेकर यहां आंदोलन कर रहे हैं। इस दौरान पार्टी के नेताओं ने कहा कि पीड़िता को न्याय मिलने तक संघर्ष करते रहेंगे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Aug 2019 12:06 AM (IST)Updated: Mon, 05 Aug 2019 06:31 AM (IST)
उन्नाव दुष्कर्म : कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
उन्नाव दुष्कर्म : कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

एटा, जासं। उन्नाव दुष्कर्म कांड को लेकर कांग्रेस ने विरोध करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया। कांग्रेसी कई दिन से इस घटना को लेकर यहां आंदोलन कर रहे हैं। इस दौरान पार्टी के नेताओं ने कहा कि पीड़िता को न्याय मिलने तक संघर्ष करते रहेंगे।

loksabha election banner

उन्नाव में हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर जिस तरह से सियासी उथल-पुथल मची हुई है, उससे कांग्रेस अलग नहीं है। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर कई दिन से धरना प्रदर्शन व अन्य तरह से आंदोलन का दौर जारी है। इस दौरान किदवई नगर व पीपल अड्डा पर कांग्रेस का कैंप लगाया गया, जिसमें तमाम लोगों ने न्याय के मांगपत्र पर हस्ताक्षर किए। पार्टी के जिलाध्यक्ष चोबसिंह धनगर ने कहा कि उन्नाव दुष्कर्म कांड को लेकर प्रदेश सरकार का रवैया लचीला रहा है। कार्यकर्ताओं को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद इरफान एडवोकेट और कांग्रेस नेता अनिल सोलंकी ने भी संबोधित किया। मांग पत्र पर जो हस्ताक्षर कराए गए हैं जो पार्टी नेतृत्व को सौंपे हैं। इस अवसर पर दिनेश चंद्र यादव, एकेश लोधी, वसीम सलमानी, निजामुद्दीन, रुखसाना, सिराजुद्दीन, अनवर मियां, राधाचरन, इलियास, राजेश यादव, विनोद कुमार, रूपवती, मोहर सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.