विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एटा में डॉक्टर सहित स्वाइन फ्लू के दो मरीज, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

Published: Mon, 31 Aug 2026 09:12 AM (IST)

एटा में दो लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। आगरा में ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. एटा में दो लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई।

  2. आगरा के निजी अस्पतालों ने दी थी सूचना।

  3. स्वास्थ्य विभाग ने संपर्क में आए लोगों की जांच की।

जागरण संवाददाता, एटा। स्वाइन फ्लू के दो मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। दोनों मरीज गंभीर रूप से बीमार होने के बाद उपचार कराने के लिए आगरा गए थे। वहां निजी अस्पतालों में जांच के दौरान स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। आगरा के निजी अस्पतालों ने इसकी सूचना मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को दी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें दोनों मरीजों के घर पहुंचीं और संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाते हुए उनकी भी जांच की।

आगरा में उपचार कराने गए दो मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि

शहर के पटियाली गेट निवासी डॉ. शीलेन्द्र गौड़ को हार्ट अटैक पड़ने के बाद परिजन उपचार के लिए आगरा ले गए थे। वहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने स्वाइन फ्लू की जांच कराई, जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई। इसी तरह जैन गली निवासी वेदांशी की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे आगरा के निजी अस्पताल लेकर गए थे। वहां जांच के दौरान स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई

निजी अस्पतालों ने सीएमओ कार्यालय को दी सूचना

दोनों मामलों की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया। विभागीय टीमों ने मरीजों के घर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। मरीजों के संपर्क में आए लोगों के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी जुटाई गई और आवश्यक जांच कराई गई। स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता के बाद आसपास के लोगों में भी बीमारी को लेकर चिंता बढ़ गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने घर पहुंचकर परिजनों की भी कराई जांच

सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि आगरा के निजी अस्पतालों से दोनों मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने की जानकारी मिली है। दोनों मरीजों के नमूने दोबारा लेकर स्वाइन फ्लू की पुष्टि के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। स्वास्थ्य विभाग की टीमें मरीजों और उनके संपर्क में आए लोगों की निगरानी कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- कासगंज: पिकअप-ट्रॉला की भिड़ंंत में चार की मौत, 22 घायल; सोरों गंगा स्नान करने जा रहे थे राजस्थान के श्रद्धालु

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेने और बिना चिकित्सकीय परामर्श के दवा न लेने की अपील की है।

 

यह भी पढ़ें- कासगंज में गंगा का रौद्र रूप, सात में तीन ठोकरें टूटीं; किसान की फसल हुई चौपट