विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोक्षधाम को जाने वाले मार्ग पर हुआ दलदल, लोग परेशान

By JagranEdited By:
Published: Mon, 26 Jul 2021 04:22 AM (IST)

शहर के भूतेश्वर को जाने वाला मार्ग बारिश के बाद दलदल में बदल गया है

मोक्षधाम को जाने वाले मार्ग पर हुआ दलदल, लोग परेशान
मोक्षधाम को जाने वाले मार्ग पर हुआ दलदल, लोग परेशान

जागरण संवाददाता, एटा: शहर के भूतेश्वर को जाने वाला मार्ग बारिश के बाद दलदल में बदल गया है। इसे लेकर लोगों को अंत्येष्टि के लिए जाते वक्त काफी परेशानी होती है। शनिवार को लोगों की शिकायत पर सदर विधायक ने वैश्य एकता परिषद के लोगों के साथ मार्ग का निरीक्षण किया। विधायक ने नगर पालिका ईओ से जल्द सड़क निर्माण कराने को कहा है।

काफी दिनों से भूतेश्वर को जाने वाला मार्ग जर्जर हालत में था। जिस पर बरसात के बाद मुश्किलें और बढ़ गई हैं। पूरे मार्ग पर जलभराव होने के साथ ही दलदल हो गया है। ऐसे में लोगों को अंत्येष्टि करने के लिए जाते वक्त काफी परेशानी होती है। दलदल होने के कारण राह चलते लोग फिसल भी जाते हैं। इससे उनके कपड़े खराब होने के साथ ही वे जख्मी भी हो जाते हैं। इसे लेकर गंभीर हुए वैश्य एकता परिषद के लोगों ने मामले की शिकायत सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड से की। इस पर सदर विधायक ने मौके पर पहुंचकर मार्ग का निरीक्षण किया। जहां दलदल वाला मार्ग देख विधायक बिफर गए और उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से मोबाइल के माध्यम से बातचीत की। जिसमें उन्होंने नगर पालिका के ईओ से कहा कि सड़क का जल्द गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्माण कराया जाए। नगर पालिका ईओ डा. दीप कुमार वाष्र्णेय ने कहा कि ठेकेदार को जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया गया है। पूरे मार्ग पर इंटरलाकिग कराई जाएगी। वहीं निरीक्षण के वक्त वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद गुप्ता, जिला महामंत्री राजेश गुप्ता, प्रदीप भामाशाह, वैश्य एकता परिषद के जिला उपाध्यक्ष अलोक वाष्र्णेय, संगठन मंत्री राहुल वाष्र्णेय, वीरेंद्र वाष्र्णेय, बंटी वाष्र्णेय, राजकुमार भरत, राजेश, विजय गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।