तिरंगा के रंग में रंगा जनसमूह, झंडा लेकर सड़कों पर उमड़ी भीड़
जासं, एटा : बुधवार का दिन पूरे जनपद के लिए खास रहा। आजादी के आंदोलन जैसा माहौल, तिरंगा लेकर लोग सड़कों पर उमड़ पड़े। मानो हर एक तिरंगा के रंग में रंग गया। प्रशासन, जनप्रतिनिधि से लेकर सामाजिक, शैक्षिक सहित तमाम संगठनों ने भागीदारी दिखाकर संदेश दे दिया कि एक भारत एक विधान, तिरंगे को सबका सम्मान।
हर घर तिरंगा अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए जगह-जगह रैलियां निकाली गईं। जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल ने शहर में हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। 13 से लेकर 15 अगस्त तक अपने घरों पर राष्ट्र ध्वज फहराने का आह्वान किया। 11 से लेकर 17 अगस्त तक विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तमाम शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्काउट गाइड व जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं साथ रहे। सभी हाथ में तिरंगा लेकर चल रहे थे।
सदर विधानसभा क्षेत्र में सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में लोग मोटरसाइकिलों पर सवार होकर तिरंगे लहराते हुए चल रहे थे। भाजपा कार्यकर्ता भारत माता की जय के नारे भी लगा रहे थे। मिरहची में मारहरा विधायक वीरेंद्र लोधी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यकर्ताओं में काफी जोश दिखाई दिया और उन पर पुष्प वर्षा भी की गई। तिरंगा यात्रा ने ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण किया।
जलेसर में भी तिरंगा यात्रा उत्साह के साथ निकाली गई।विधायक संजीव दिवाकर ने संदेश दिया कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराएं। अलीगंज विधानसभा क्षेत्र में विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ग्रामीण क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए और लोगों का उत्साह बढ़ाया। निधौली कलां में यात्रा का नेतृत्व चेयरमैन देवलाल लोधी और भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी नीरज सर्राफ ने किया।
धुमरी में एसडी पब्लिक इंटर कालेज के छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली। उत्साहित स्कूली बच्चे भारत माता की जय-जयकार कर रहे थे। अवागढ़ में हिंदू एकता संगठन के लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाली।
ये रहे मौजूद
-सदर विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई तिरंगा यात्रा में सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, जिला महामंत्री सुशील गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अविनाश शर्मा उर्फ रामू भटेले, पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, ब्रज क्षेत्र सह मीडिया प्रभारी विक्रांत माधौरिया, इंजीनियर सतेंद्र सिंह राठौर, कौशलेंद्र राठौर, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र भदौरिया, एमएलसी आशीष यादव, पंकज चौहान के अलावा मिरहची में जिला पंचायत सदस्य बंटी राजपूत, ब्लाक प्रमुख रवि वर्मा, व्यापारी नेता राजेंद्र प्रसाद, अमित गुप्ता, अतुल सिकरवार, शकुंतला साहू, संतोष सर्राफ, निधौली कलां में उमेश, योगेंद्र योगी, नेत्रपाल वर्मा, आशीष काकुस्थ, अवागढ़ में शुभम, अतुल लुहार, रोहित यादव, करन वार्ष्णेय, गौरव वार्ष्णेय, अंकित यादव, बंटी वार्ष्णेय, प्रशांत गुप्ता, शिव मंगल, जतिन, धुमरी में एसडी पब्लिक इंटर कालेज के प्रबंधक अनुज अग्रवाल, चौकी इंचार्ज नरेश जादौन, विनीत मित्तल, गिरीश यादव, जीतू यादव, संदीप यादव, सारिका, कुमकुम, रिचा, अलीगंज में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक रत्न शाक्य, शोभित प्रताप, आमोद आर्या, आशीष राजपूत, अर्जुन सिंह, रवेन्द्र गुप्ता, कपिल गुप्ता, राजीव चौहान, मुकेश वर्मा, नीलेश राजपूत, मुकेश राजपूत, कुलदीप राजपूत, जलेसर में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमित गुप्ता, सत्येंद्र सिंह यादव, अमित विद्रोही, संजीव वर्मा, दाऊजी वार्ष्णेय, दीपक वार्ष्णेय, गौरव वार्ष्णेय, पुलकित गुप्ता, सत्येंद्र जादौन, राहुल प्रताप, शकरौली क्षेत्र में जिला उपाध्यक्ष पम्मी ठाकुर एवं मंडल अध्यक्ष नरेश ठाकुर आदि मौजूद रहे।