मकान की छत गिरी, वृद्धा की मौत
बागवाला में रविवार रात पुराने मकान की छत गिर गई। मलबे में वृद्ध दंपती दब गए। छत गिरने की आवाज और चीखपुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले आए। डाक्टरों ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। घायल पति की हालत चिताजनक बताई गई है।
एटा, जासं। बागवाला में रविवार रात पुराने मकान की छत गिर गई। मलबे में वृद्ध दंपती दब गए। छत गिरने की आवाज और चीखपुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले आए। डाक्टरों ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। घायल पति की हालत चिताजनक बताई गई है।
हादसा रात 2.15 बजे का है। बागवाला निवासी 68 वर्षीय रमेशचंद्र पुराने मकान में सो रहे थे। वहां उनकी पत्नी 65 वर्षीय कैलाशी देवी भी थी। तभी अचानक पहले से चटकी मकान की छत भरभराकर गिर पड़ी। चीखपुकार सुनकर दूसरे मकान में मौजूद पुत्र रामवीर सिंह, प्रेमवीर व किशनवीर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबे दंपती को बाहर निकाला गया। दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए।
डॉक्टरों ने घायल कैलाशी देवी को मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल के सर्जीकल वार्ड में भर्ती घायल रमेशचंद्र की हालत चिताजनक बताई गई है। सूचना पर मारहरा के विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने हादसे के बारे में परिजनों से जानकारी की। बागवाला पुलिस ने कैलाशी देवी के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पोस्टमार्टम गृह पर मौजूद मृतक के पुत्र रामवीर सिंह ने बताया कि छत काफी पुरानी होने की वजह से वह चटकी हुई थी।