अग्निबाण से अहंकारी रावण का दहन
शुक्रवार को जिले में दशहरा पर्व पर बुराई के प्रतीक रावण के पुतला दहन श्रीराम के अग्निबाण से हो गया। इसके बाद श्रीराम के जयकारे गूंज उठे।
जागरण संवाददाता, एटा: शुक्रवार को जिले में दशहरा पर्व पर बुराई के प्रतीक रावण के पुतलों का दहन श्रीराम के अग्निबाण से हो गया। रावण कुनबे सहित धू-धूकर जला। उधर भगवान श्रीराम के जयकारों से स्थल गुंजायमान हो उठे।
शहर के सैनिक पड़ाव स्थित रामलीला मैदान में शहरवासियों के अलावा ग्रामीण अंचलों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने शाम से डेरा डाल लिया था। हर किसी को इंतजार था अहंकारी रावण के परिवार समेत भस्म होने का। कार्यक्रम शुरू हुआ कि भगवान श्रीराम, भाई लखन समूचे राम दल को लेकर युद्ध के मैदान में उतर आए। एक ओर राम की सेना और दूसरी ओर अहंकारी रावण के खानदान में युद्ध शुरू हो गया। इस बीच भगवान ने अग्निबाण रावण पर चलाया। इसके बाद अहंकारी रावण का पुतला धू-धूकर जलने लगा। कुंभकरण, मेघनाथ के पुतले भी साथ ही जल उठे। आकर्षक आतिशबाजी के नजारों के बीच कुछ ही देर में परिवार समेत रावण का सर्वनाश हो गया और रामलीला मैदान भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस मौके पर रामलीला मंडल वृंदावन के कलाकारों ने राम-रावण युद्ध की लीला का मनोहारी मंचन किया।
इस अवसर पर सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने कहा कि रावण बुराई का प्रतीक है, इसीलिए इसका हर वर्ष नाश किया जाता है। डीएम आइपी पांडेय व एसएसपी आशीष तिवारी ने कहा कि सभी को अच्छाइयां ग्रहण करके बुराई जीवन से निकाल देनी चाहिए। इस दौरान एएसपी संजय कुमार, पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, कमेटी अध्यक्ष शशिवेंद्र पाल ¨सह एड., महामंत्री निर्भय ¨सह चंदेल, उमाशंकर गिरि, अनिल शर्मा टिल्लू, अनिल बैरागी के अलावा हजारों दर्शक मौजूद थे।
अलीगंज: रामलीला मैदान में दशहरा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सत्यपाल ¨सह राठौर ने रावण के पुतले पर अग्निबाण छोड़कर असत्य पर सत्य की विजय का संदेश दिया। रावण-मरण लीला को देख लोग उत्साहित हुए। इस दौरान एसडीएम शिव¨सह, पूर्व चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, संदीप गुप्ता, सूर्यकांत गुप्ता, आमोद आर्य, सुजीत गुप्ता, रामलीला कमेटी अध्यक्ष सुभाष गुप्ता, विनोद आर्य, राकेश वर्मा, निकेश सक्सेना, डा. योगेश यादव, संतोष श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद थे।
मारहरा: दशहरा शोभायात्रा का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष परवेज जुबैरी ने भगवान राम का तिलक कर किया। एमजीएचएम कालेज के मैदान पर अग्निबाण लगते ही रावण का पुतला धू-धूकर जल उठा। पुतले में लगी आतिशबाजी की तड़तड़ाहट से समूचा मैदान गूंज उठा। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रेमचंद्र साहू, लालजीत सक्सेना, श्याम कटियार, लज्जाराम यादव, महेंद्र दिवाकर, मु. आमिल, विशेष यादव, गौरव गुप्ता, विशाल सक्सेना, तिलकेंद्र मिश्रा, पं. मुनिदेव शास्त्री, सुरेश राठौर, बबलू चौधरी, राहुल साहू, हसनैन चौधरी, अशोक यादव, विपिन यादव, सत्यवीर आदि लोग मौजूद रहे।
जलेसर: विजय दशमी पर्व पर क्षत्रियों ने शस्त्र पूजन वहीं व्यापारियों ने बही-खातों का पूजन किया। मुहल्ला सर्राफा स्थित श्रीरामचंद्र मंदिर से श्रीराम की शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। सादाबाद मार्ग स्थित कोठीवाल कोल्ड स्टोर के सामने रावण के पुतले को अग्निबाण से श्रीराम ने दहन किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष विकास मित्तल, पूरन कश्यप, धीरज शर्मा, आयुष पचौरी, पंकज भारती, संजीव वर्मा, सचिन राणा, कपिल गुप्ता, कैलाश मित्तल सहित अनेक लोग थे।