खेत से लौट रही महिला से कुंडल लूटे
एटा : मिरहची क्षेत्र में खेत से लौट रही महिला से युवक ने अश्लील हरकतें की। साथ ही सोने के कुंडडल लूटकर भाग गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 04:59 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 04:59 PM (IST)
जागरण संवाददाता, एटा : मिरहची क्षेत्र में खेत से लौट रही महिला से युवक ने अश्लील हरकतें कीं। पीड़िता ने कुंडल लूटकर ले जाने का आरोप लगाया है।
शनिवार देर शाम ग्राम रूपनगर की महिला ने पुलिस को बताया कि 21 सितंबर को दोपहर वह खेत से वापस घर आ रही थी। आरोप है कि तभी ग्राम आजमपुर निवासी गप्पू उसे मिल गया। इस दौरान गप्पू ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। इसके बाद आरोपी उसके कानों के कुंडल लूटकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। मिरहची के इंस्पेक्टर संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता द्वारा दी तहरीर के आधार पर मामला गप्पू के खिलाफ दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीम आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें