मां दुर्गा व मंगला काली की शोभायात्रा में उमड़े भक्त
नवरात्र पर्व के अंतिम चरण में शनिवार को माता की शोभायात्राओं की भी धूम रही। मारहरा में माता मंगला काली वहीं मिरहची व अवागढ़ में मां दुर्गे की शोभायात्राएं धूमधाम से निकाली गईं।
एटा, जासं। नवरात्र पर्व के अंतिम चरण में शनिवार को माता की शोभायात्राओं की भी धूम रही। मारहरा में माता मंगला काली, वहीं मिरहची व अवागढ़ में मां दुर्गे की शोभायात्राएं धूमधाम से निकाली गईं।
मारहरा: शोभायात्रा का आरंभ बस्ती स्थित माता मंगलाकाली मंदिर से किया गया। बैंडबाजों की धुनों पर युवा श्रद्धालु जमकर झूमे। मैया के भक्तों ने घर-घर माता की आरती उतार कर प्रसाद ग्रहण किया। एसओ मारहरा सतपाल भाटी, एसआई अनुज चौहान, देवीचरनसिंह, ओमप्रकाश शाह, रामप्रकाश यादव, चेयरमैन परवेज जुबैरी, भूदेवसिंह लोधी, प्रेमचन्द्र साहू, गौरव गुप्ता, अशोक सक्सेना, महेन्द्र दिवाकर, गोल्डी गुप्ता, डा. दिनेश सक्सेना, डा. शिवकुमार भारद्वाज, आशीष साराभाई, विशाल सक्सेना, मुनिदेव शाश्त्री, टीटू गुप्ता, विशेष यादव, बबलू चौधरी, चीनू यादव, राहुल साहू, पिटू शर्मा, सुरेश राठौर, युवराजेन्द्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
मिरहची: कस्बा में मातारानी के विभिन्न स्वरूपों की शोभायात्रा का शुभारंभ उद्योगपति सलभ माहेश्वरी, ग्राम प्रधान संतोष कुमार, व्यापारी नेता राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने संयुक्त रूप से मां के स्वरूपों की आरती उतारकर किया। यात्रा में आकर्षक झांकियां व नृत्य आकर्षण रहा। शोभायात्रा में कमेटी के राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, संतोष सर्राफ, नितिन गुप्ता, अभिषेक गुप्ता गणेश, सुधांशु माहेश्वरी, अभिषेक माहेश्वरी कुक्कू, राजेश कुमार साहू, सुमित गुप्ता, अमित गुप्ता कल्लू, अतुल साहू, डा. एम. पी. कश्यप, अतुल सोनी मौजूद रहे। वहीं कस्बा अवागढ़ में माता पथवारी मंदिर से मां भवानी की रथयात्रा निकाली गई। रियासत के रथ पर मां ने श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर आरती उतारी। इस दौरान चेयरमैन महेशपाल, मुकेश वशिष्ठ, प्रेमपाल नागर, संजय वर्मा, रमन वर्मा, बबलू वर्मा, वीरेंद्र सैनी, मणी गुप्ता, कपिल, विष्णु झा, गुड्डू झा, अतुल झा आदि प्रमुख थे।