जैथरा में किशोरी से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
17 वर्षीय किशोरी तीन वर्षीय बहन को दवा दिलाने की कहकर 22 नवंबर को दोपहर दो बजे घर से एटा गई थी तब से नहीं लौटीं
जासं, एटा: जैथरा क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
मंगलवार सुबह किशोरी के पिता ने पुलिस को जानकारी दी कि उसकी 16 वर्षीय बेटी 22 नवंबर की रात नौ बजे घर से शौच के लिए खेतों की ओर गई थी। आरोप है कि तभी गांव के ही जितेंद्र ने उसे पकड़ लिया। आरोपित बेटी को खींचकर खेत में ले गया, जहां दुष्कर्म किया गया।
सीओ अलीगंज अजय कुमार पुलिस बल के साथ पीड़िता के गांव पहुंच गए। ग्रामीणों से पूछताछ की गई। एसओ जैथरा विनय शर्मा ने बताया कि पिता की तहरीर पर जितेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। दो बहन लापता, तीन के खिलाफ रिपोर्ट
जासं, एटा: कोतवाली देहात क्षेत्र से मंगलवार को लापता दो बहनों के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी तीन वर्षीय बेटी को दवा दिलाने की कहकर 22 नवंबर को दोपहर दो बजे घर से एटा गई थी। जब देर शाम तक दोनों नहीं लौटीं तो उनकी तलाश की गई। काफी प्रयास के बाद भी दोनों का कुछ पता नहीं चला। पिता ने गांव के ही संजय उर्फ समीर, उसके पिता नीलेश तथा दिलीप कुमार के खिलाफ बहला फुसलाकर बेटियों को ले जाने का मामला दर्ज कराया है। एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दोनों बहनों की बरामदगी के लिए आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्दी ही आरोपितों को गिरफ्तार कर दोनों बहनों को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।