Move to Jagran APP

घेर में फंदे पर लटका मिला किशोर

एटा जासं। अवागढ़ क्षेत्र में रविवार सुबह किशोर का शव उसके घेर में फंदे पर लटका मिला है। मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रविवार सुबह 5 बजे ग्राम नगला लोधा निवासी श्यामसुंदर की पत्नी सीमा देवी पशुओं को चारा डालने अपने घेर पर पहुंची तो दीवार में लगी बल्ली पर 14 वर्षीय बेटा शिवम का शव लटका देख उसकी चीख निकल गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Jul 2019 11:07 PM (IST)Updated: Mon, 08 Jul 2019 06:27 AM (IST)
घेर में फंदे पर लटका मिला किशोर
घेर में फंदे पर लटका मिला किशोर

एटा, जासं। अवागढ़ क्षेत्र में रविवार सुबह किशोर का शव उसके घेर में फंदे पर लटका मिला है। मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

loksabha election banner

रविवार सुबह 5 बजे ग्राम नगला लोधा निवासी श्यामसुंदर की पत्नी सीमा देवी पशुओं को चारा डालने अपने घेर पर पहुंची तो दीवार में लगी बल्ली पर 14 वर्षीय बेटा शिवम का शव लटका देख उसकी चीख निकल गई। जिस पर आसपास के ग्रामीण जमा हो गए। जानकारी मिलते ही अन्य परिजन भी मौके पर जा पहुंचे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे आकर उतरवाया। इस दौरान मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात गांव में रह रहीं उसकी बुआ महारानी के नाती वीनेश का मंडप था। सभी लोग मंडप की दावत में शामिल होने गए थे।

मृतक के पिता का कहना था कि डेढ़ माह पूर्व उसने बेटी खुशबू की शादी की थी। तभी छोटे भाई से विवाद हो गया था। पिता ने उसी रंजिश के चलते बेटा की हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकाने की आशंका जताई है। अवागढ़ के इंस्पेक्टर सुभाषबाबू ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकशी का प्रतीत होता है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। संबंधित मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.