छेड़छाड़ के विरोध में चले लाठी-डंडा, सात घायल
कोतवाली नगर क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो पक्षों में हंगामा हो गया। जिसमें सात लोग घायल हो गये।
जागरण संवाददाता, एटा: कोतवाली नगर क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो पक्षों में हुए विवाद के बाद लाठी-डंडा चलने लगे। दुतरफा हमले में सात घायल हो गए।
रविवार सुबह शहर के मुहल्ला जगन्नाथपुरी की किशोरी हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। तभी सकीट रोड स्थित सैनिक पड़ाव के समीप के निवासी नेम ¨सह और रामकिशोर वहां आ धमके। आरोप है कि इस दौरान दोनों ने किशोरी का दुपट्टा खींचते हुए छेड़छाड़ कर दी। जानकारी मिलते ही किशोरी पक्ष के लोग मौके पर आ गए। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चलने लगे। दुतरफा हमले में किशोरी के परिवार की सबीना पत्नी करू, हसीना पत्नी इस्लाम, असीना पत्नी जंडेल खां, इरफान, इफरार की बेटी रनियां व पूनम तथा दूसरे पक्ष के रामकिशोर घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दूसरी ओर सकीट कस्बा के मुहल्ला शेखपुरा में मटर कुमारी पत्नी महेंद्र ¨सह की खाली पड़े प्लॉट से होकर निकलने को लेकर पड़ोसी राजेश कुमार से कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। जिसमें मटर कुमारी के अलावा दयानंद, पड़ोसी असफाक, उसका भाई इश्तखार तथा दूसरे पक्ष का राजेश तथा उसका बेटा अवनीश घायल हो गए। घायलों को परिजनों द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की तहरीर दोनों पक्षों की ओर से सकीट पुलिस को दे दी गई है।