विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एटा एसएसपी इलामारन की कार्रवाई, चरवाहे को पीटने वाले दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

Published: Mon, 10 Aug 2026 01:48 PM (IST)

एटा में एक चरवाहे की पिटाई के मामले में दो पुलिसकर्मियों, अजीत और प्रिंस, को निलंबित कर दिया गया है। ...और पढ़ें

एटा में चरवाहे से मारपीट के आरोप में दो पुलिसकर्मी निलंबित, तीसरे पर कार्रवाई के लिए लिखा पत्र

एटा में चरवाहे से मारपीट के आरोप में दो पुलिसकर्मी निलंबित, तीसरे पर कार्रवाई के लिए लिखा पत्र

HighLights

  1. एटा में चरवाहे की पिटाई पर दो पुलिसकर्मी निलंबित

  2. तीसरा सिपाही फिरोजाबाद का, कार्रवाई को पत्र लिखा

  3. घटना 6 अगस्त की, महेश ने पुलिस को दी तहरीर

जागरण संवाददाता, एटा। थाना रिजोर क्षेत्र में पशु चरा रहे चरवाहे की पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी। मामले की जांच में तीन पुलिसकर्मी दोषी पाए गए। उनमें से दो को निलंबित कर दिया गया है। एक पुलिसकर्मी फिरोजाबाद का है। वहां के एसपी के लिए कार्रवाई को पत्र लिखा गया है।

एक यातायात पुलिस में, दूसरा जीआरपी में संबद्ध

गांव निधौली खुर्द निवासी महेश पुत्र उमाशंकर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छह अगस्त की शाम वह गांव के पास ही अपनी भैंस चरा रहा था। तभी एक कार से तीन लोग आए और गालियां देने लगे। पशुपालक महेश ने गालियां देने से मना किया तो तीनों पुलिसकर्मी हमलावर हो गए और महेश की पिटाई कर दी।

फिरोजाबाद के सिपाही पर कार्रवाई को पत्र लिखा

महेश का कहना है कि सिपाहियों ने शराब पी रखी थी। उसने यह भी पुलिस को बताया कि एक सिपाही अजीत और दूसरा प्रिंस है, मगर तीसरे का नाम वह पुलिस को नहीं बता सका। इस मामले की जांच एसओ प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच की गई तो तीनों पुलिसकर्मी दोषी पाए गए। इस आधार पर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

प्रिंस ट्रैफिक पुलिस में तैनात है और अजीत कुमार जीआरपी में संबद्ध है। जबकि तीसरा सिपाही ब्रजमोहन की तैनाती फिरोजाबाद जिले में है। जीआरपी से संबद्ध सिपाही अजीत रिजोर थाने में भी तैनात रह चुका है।

यह भी पढ़ें- फूल-मालाएं, खुली जीप और ढोल-नगाड़े ... सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंकने के आरोपितों का स्वागत

यह भी पढ़ें- बसपा के मिशन-2027 का आगाज करेंगे आकाश आनंद: आज सादाबाद में सभा, प्रत्याशी के नाम पर भी मुहर!

एसएसपी ने कही ये बात

एसएसपी डॉ. इलामारन का कहना है कि सिपाही अजीत और प्रिंस को निलंबित किया गया है, जबकि ब्रजमोहन के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए फिरोजाबाद के एसपी को पत्र लिखा गया है।